यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Video Bamboo Cycle In Chhattisgarh: आदिवासी नृत्य महोत्सव में दर्शकों को लुभा रही बस्तरिया बांस की साइकिल
Video Bamboo Cycle In Chhattisgarh: साइकिल में ढोकरा कला, लोह शिल्प, शीशल और बांस शिल्प का प्रयोग।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Fri, 29 Oct 2021 11:24:38 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 Oct 2021 11:24:38 AM (IST)

Video Bamboo Cycle In Chhattisgarh: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। साइंस कालेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में इस साल बांस से बनी साइकिल लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है। वह दर्शकों का मन लुभा रही है। मंच के ठीक सामने प्रदर्शित की गई साइकिल की सेल्फी और फोटो लेने के लिए होड़ मची हुई है।
उल्लेखनीय है कि महोत्सव में बस्तर की विभिन्न कलाओं के विहंगम संयोग का एक अनूठा प्रयास किया है। बताया जाता है कि साइकिल बनाने के लिए पहले बांस का बीओवन प्रोटोटाइप तैयार किया गया है। इसमें बस्तर के प्रसिद्ध चार अलग-अलग हस्तशिल्प कला के समागम का प्रमाण मिलता है। इस साइकिल के निर्माण में ढोकरा कला, लोह शिल्प, शीशल और बांस शिल्प का प्रयोग किया गया है। बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइकिल निर्माण के मानकों के अनुरूप बांस की साइकिल प्रशासन द्वारा लांच किए जाने की योजना भी बना ली गई है।
बांस से इस साइकिल को बनाने वाले असिफ खान ने बताया कि इस साइकिल का वजन करीब 9 किलो है। इस साइकिल की खास बात यह है कि इसे बस्तर के बांस से ही बनाया गया है। वहीं बांस की खासियत की बात करें तो मैदानी इलाकों की तुलना में बस्तर का बांस मजबूत और चमकिले होते हैं। इसके अलावा बांस के गांठ अन्य बांस की तुलना में अधिक बड़े होते हैं। इनकी मोटाई भी अन्य इलाकों के बांस की तुलना में अधिक होती है। हालांकि इससे पहले बस्तर से ही बांस के इस तरह की साइकिल राजधानी रायपुर के बम्बू एंपोरियम शोभा बढ़ाने और इसे बेचने के लिए रखे गए हैं।