
Video Fight After Loot In Raipur: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन युवकों के साथ लूटपाट की घटना हो गई। घटना के बाद लुटेरों का पीछा करने पर उन्होंने युवकों को रोका और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ग्रेनाइट और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हमले के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज जारी है। इस घटना वीडियो वायरल हो गया। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात पुरानी बस्ती कुशलपुर क्षेत्र में सुरेंद्र गौतम और उसके दो भाई अमन गौतम और मोहित टेमरे के साथ छह से सात लड़कों ने मिल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सुरेंद्र महामाया इंटरप्राइजेस में सुपरवाइजर है और अपना काम खत्म कर अपने घर इन्द्रप्रस्थ कालोनी जा रहा था।
इसी दौरान उनके साथ दूसरी गाड़ी में उसके भाई भी थे। कुशालपुर ब्रिज के पास कुछ लड़कों ने उनके साथ चाकू दिखा कर मारपीट कर उनसे मोबाइल और रकम लूट लिए। इस घटना के बाद सुरेंद्र और उसके भाई उनका पीछा करने लगे। तभी पुरानी बस्ती खो-खो तालाब वे पास उसके बाकी साथियों ने मिल कर उनके साथ मारपीट की।
इसकी वजह से मोहित टेमरे को गंभीर चोट आई है। वहीं घटना के दौरान आसपास के लोगो ने जब तक पुलिस को फोन किया, तब तक सारे आरोपित मौके से फरार हो गए थे। आरोपितों में विकास और अजय आदतन अपराधी हैं। वारदात के बाद से सभी अपरोपित खबर लिखे जाने तक तक फरार हैं।