• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में आधी रात बीच सड़क दो युवतियों के बीच हुई मारपीट, गाड़ी टकराने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल

Raipur News: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में आधी रात बीच सड़क पर दो युवतियों में जमकर मारपीट की। युवतियों के बीच मारपीट और हंगामे का वीडियो इंटर...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 07 Oct 2023 08:59:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Oct 2023 08:09:18 AM (IST)
रायपुर में आधी रात बीच सड़क दो युवतियों के बीच हुई मारपीट, गाड़ी टकराने को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में शराब के नशे में कुछ युवतियों ने जमकर हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि इन युवतियों की कार ने पहले एक कार को ठोका। फिर पीछे से आ रही दूसरी कार से इनकी टक्कर हो गई। इसके बाद इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। तेलीबांधा थाने में एक पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सात अक्टूबर की देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच का है। हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी ने सड़क के किनारे एक ट्रक को जांच के लिए रोका था। तभी पीछे से वेन्यू गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां तेज रफ्तार में पहुंचे। उन्होंने ट्रक के ब्रेक मारने पर पहले एक कार को टक्कर मारी। फिर पीछे से आ रही एक दूसरी कार स्विफ्ट डिजायर भी इस पर जाकर भिड़ गई। पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी में भी 2-3 युवक सवार थे। टक्कर लगने के बाद उन्होंने इस बात का विरोध किया तो वहां मौजूद लड़कियां उन युवकों से भिड़ गईं। मारपीट में एक युवक की शर्ट फाड़ दी गई। वहीं एक युवती उसे पुलिस के सामने ही पीट रही थी।


युवतियों ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

तेलीबांधा थाने में रायपुर के रहने वाले श्रेया सिंह राजपूत ने तेलीबांधा थाने में एफआइआर दर्ज कराई है कि ट्रक का अचानक ब्रेक करने से उनकी गाड़ी की टक्कर हुई। इसके बाद पीछे से आ रही कार के युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। श्रेया ने पुलिस को बताया कि इस मारपीट में उनके नाक, मुंह और सिर के पीछे से खून निकलने लगा। वहीं उसके साथी विनायक सेठी को भी लड़कों ने पीटा है।