• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HNLU में वायरल फीवर का कहर, हर रोज 20-30 छात्र पहुंच रहे अस्पताल, एक महीने में आंकड़ा 900 के पार

CG News: नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) में पिछले एक माह में सैकड़ों छात्र वायरल फीवर की चपेट में आ चुके हैं। हर रोज 20-30 छ...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 24 Aug 2025 09:23:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Aug 2025 09:23:09 PM (IST)
HNLU में वायरल फीवर का कहर, हर रोज 20-30 छात्र पहुंच रहे अस्पताल, एक महीने में आंकड़ा 900 के पार
HNLU में वायरल फीवर का कहर

HighLights

  1. हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में वायरल फीवर का कहर
  2. हर रोज 20-30 छात्र पहुंच रहे अस्पताल
  3. एक महीने में आंकड़ा 900 के पार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचएनएलयू) में पिछले एक माह में सैकड़ों छात्र वायरल फीवर की चपेट में आ चुके हैं। हर रोज 20-30 छात्र विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इस आवासीय विश्वविद्यालय में लगभग एक हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।

बीमार छात्रों को नवा रायपुर स्थित बालको-वेदांता अस्पताल और सद्भावना अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। हालांकि, कई बार छात्रों को भर्ती करने के बजाय इमरजेंसी वार्ड में ही ड्रिप चढ़ाकर छोड़ दिया जाता है, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार नहीं हो पाता। छात्रों का कहना है कि उन्होंने हास्टल में खराब पानी को लेकर प्रशासन को कई बार सूचित किया है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


लगातार बिजी हैं एंबुलेंस

यूनिवर्सिटी के पास चार एंबुलेंस हैं, जो लगातार छात्रों को अस्पताल पहुंचाने में लगी हुई हैं। बालको-वेदांता अस्पताल के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले कुछ दिनों से यूनिवर्सिटी की एंबुलेंस विशेष रूप से रात में छात्रों को लेकर आ रही हैं। यह इस बात का संकेत है कि छात्रों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है।

छात्र बार-बार पड़ रहे बीमार

अस्पतालों में भर्ती हुए कई छात्र बार-बार बीमार पड़ रहे हैं। वेदांता अस्पताल में एक छात्र पिछले एक महीने में दो बार से अधिक बार भर्ती हो चुका है। इसी तरह कई अन्य छात्र भी लगातार बीमार हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक छात्रावास में पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं होगा, तब तक यह समस्या बनी रहेगी।

पानी की आपूर्ति एनआरडीए से होती है और इसकी लैब रिपोर्ट सभी छात्रों के पास है, जिसमें पानी की गुणवत्ता को सही बताया गया है। वायरल फीवर की समस्या है और कुछ फैकल्टी सदस्य भी बीमार हैं। सभी छात्रों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी, ताकि किसी भी समस्या से बचा जा सके- डा. दीपक श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार, एचएनएलयू, रायपुर।

हमारे अस्पताल में एक महीने पहले तक वायरल फीवर के हर रोज दो-तीन मरीज आते थे। इन दिनों पांच-सात तक मरीज आ रहे हैं। ला यूनिवर्सिटी से लगातार बीमार बच्चे यहां आ रहे है, लेकिन उनमें से किसी को भी भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। अब तक कोई गंभीर मरीज नहीं आया है- डा अंकुर गुप्ता, सद्भावना।