• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kumbh Mela Special Train: चार फरवरी को दौड़ेगी विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (Kumbh Mela Special Train) चला...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 02 Feb 2025 09:16:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Feb 2025 03:56:09 PM (IST)
Kumbh Mela Special Train: चार फरवरी को दौड़ेगी विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
स्पेशल ट्रेन के चलने से हजारों श्रद्वालु कुंभ में पुण्य स्नान कर सकेंगे। फाइल फोटो

HighLights

  1. विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चार फरवरी से चलेगी।
  2. दुर्ग-टुंडला महाकुंभ स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी को रवाना होगी।
  3. राजधानी एक्सप्रेस में चार से एक अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच की सुविधा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे लगातार कुंभ मेला विशेष ट्रेन उपलब्ध करा रहा है। इसी कड़ी में विशाखापत्तनम-गोरखपुर-कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चार फरवरी से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल व उमरिया स्टेशन पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी।

इस ट्रेन के चलने से हजारों श्रद्वालु कुंभ में पुण्य स्नान कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08588 विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ स्पेशल ट्रेन विशाखापत्तनम से मंगलवार चार फरवरी को रात 10.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 1.55 बजे रायगढ़, तीन बजे चांपा, चार बजे बिलासपुर, छह बजे पेंड्रा रोड, 6.45 बजे अनूपपुर, 7.35 बजे शहडोल, 8.42 बजे उमरिया समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 7.30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।


गोरखपुर से सात फरवरी को रवाना होगी

naidunia_image

इसी तरह से ट्रेन नंबर 08587 गोरखपुर-विशाखापत्तनम कुंभ स्पेशल, गोरखपुर से शुक्रवार सात फरवरी को शाम 5.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 3.05. बजे उमरिया, 4.30 बजे शहडोल, 5.20 बजे अनूपपुर, 6.15 बजे पेंड्रा रोड, 9.15 बजे बिलासपुर, 10.18 बजे चांपा, 11.23 बजे रायगढ़ और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 3.55 बजे विशाखापत्तनम स्टेशन पहुंचेगी।

इस ट्रेन में एक एसएलआरडी, चार सामान्य, आठ शयनयान, तीन एसी थ्री इकोनामिक, चार एसी टू और एक जनरेटर कार सहित 21 एलएचबी कोच की सुविधा रहेगी।

दुर्ग-टुंडला महाकुंभ स्पेशल ट्रेन 14 को होगी रवाना

इसी तरह दुर्ग-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी को चलाने की घोषणा की है। विपरीत दिशा में यह ट्रेन 15 फरवरी को टुंडला से दुर्ग के लिए रवाना होगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का रायपुर,भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, न्यू कटनी जंक्शन, कटनी, मैहर, सतना जंक्शन, माणिकपुर जंक्शन, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला रेलवे स्टेशनों में ठहराव की सुविधा दी गई है।

naidunia_image

इस ट्रेन में एक एसी टू, दो एसी थ्री, 10 स्लीपर, तीन जनरल, दो एसएलआरडी सहित 18 कोच चलेगी। ट्रेन नंबर 08763 दुर्ग-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दुर्ग स्टेशन से 1.50 बजे रवाना होकर रायपुर 2.20 पहुंचकर 2.25 बजे छूटेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 08764 टुंडला-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन टुंडला से 5.10 बजे रवाना होकर दुर्ग पहुंचेगी।

राजधानी एक्सप्रेस में चार से एक अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए नई दिल्ली–बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई है। यह सुविधा ट्रेन नंबर 12442 नई दिल्ली–बिलासपुर में चार फरवरी से और ट्रेन नंबर 12441 बिलासपुर-नई दिल्ली में छह फरवरी से उपलब्ध रहेगी। इसकी उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।