• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Chhattisgarh Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से मानसून की बेरुखी झेल रहे किसानों के लिए अगले तीन दिन अत्यंत राहत भरे होने वाले हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्ष...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 12:33:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 12:45:21 PM (IST)
Chhattisgarh Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश के आसार
भारी बारिश के बीच रायपुर की सड़क पर जमे पानी के बीच से गुजरता वाहन चालक। नईदुनिया

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय
  2. अगले 48 घंटों में भारी वर्षा की चेतावनी की जारी
  3. बस्तर, बिलासपुर संभाग में भी जमकर बरसे

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सुखद समाचार है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ सहित बस्तर अंचल के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसका असर भी दिख रहा है। राजधानी रायपुर में ही बीते 12 घंटों में 15 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की जा चुकी है।

प्रदेश में अब तक मानसूनी बारिश सामान्य से 46 प्रतिशत कम दर्ज की गई थी, जिसके कारण खरीफ फसलों की बोआई और रोपा कार्य काफी धीमी गति से चल रहे थे। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव का यह क्षेत्र प्रदेश में भरपूर बारिश लाएगा, जो कृषि कार्यों के लिए बेहद आवश्यक है।


इन कारणों से सक्रिय हुआ मानसून

निम्न दबाव का क्षेत्र: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.4 किमी की ऊंचाई तक फैला है।

मानसूनी द्रोणिका: मानसूनी द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से गुजरते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तर ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

बचेली में 140 मिलीमीटर पानी गिरा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बस्तर और बिलासपुर संभाग में मानसून जमकर बरसा है। दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली में सर्वाधिक 140 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ओरछा और चांपा में 70-70 मिमी, जबकि कोंटा, कुटरू और भैरमगढ़ में 60-60 मिमी वर्षा हुई है। राजधानी रायपुर में शनिवार शाम से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।