• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of CG: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे

Weather of CG: 36 घंटों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़, बारिश के ओलावृष्टि के आसार।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 08:34:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Mar 2024 10:32:00 PM (IST)
Weather of CG: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे
छत्तीसगढ़ के पेड्रा में ओलावृष्टि के बाद का नजारा।

HighLights

  1. दो दिनों में तीन डिग्री गिरेगा अधिकतम तापमान।
  2. बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से कांकेर जिले और उससे लगे बालोद, धमतरी, कोंडागांव रहेगा।
  3. बुधवार तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

CG Weather Update: नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है और विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी हो रही है। सोमवार को गौरेल, पेंड्रा, मरवाही, खैरागढ़ समेत कई जिलों में तेज आंधी बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसी प्रकार दुर्ग के धमधा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पारबोड़, खपरी व जाताघर्रा में भी बर्फबारी हुई। बताया जा रहा है कि यहां शाम करीब छह बजे से लगभग 40 मिनट तक ओले गिरे।

ओले गिरने की वजह से यहां का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नजर नहीं आ रहा था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 36 घंटों में भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से कांकेर जिले और उससे लगे बालोद, धमतरी, कोंडागांव व अन्य क्षेत्र रहेंगे। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से पश्चिमी विदर्भ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। प्रदेश में अब प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है,इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। बुधवार तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। उसके बाद मौसम का मिजाज बदलेगा।

naidunia_image

रायपुर में शाम को बदला मौसम का मिजाज

देर शाम रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला और अंधड़ के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। ठंडी हवाओं के चलने से उमस से थोड़ी राहत भी मिली। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जमकर गिरे ओले, बिछ गई बर्फ की सफेद चादर#ChhattisgarhNews #WeatherUpdate #hailstone pic.twitter.com/TGRSAqnfRl

— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 18, 2024

राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री रहा

राजनांदगाव का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,साथ ही दुर्ग में भी अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज कियागया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी डोंगरगढ़ में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।