• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of Raipur: रायपुर में प्रचंड गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, अगले दो दिन रहेंगे और भारी

Raipur Weather: छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 21 May 2024 07:59:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 08:06:25 AM (IST)
Weather of Raipur: रायपुर में प्रचंड गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, अगले दो दिन रहेंगे और भारी
सूर्य की तपिश से बचने चेहरे पर स्कार्फ बांधकर जाते हुए बाइक सवार। l नईदुनिया

HighLights

  1. दोपहर 12 से चार बजे तक घरों और कार्यालयों से न निकलें और लू से करें अपना बचाव
  2. तपेगी धरती, आसमान से बरसेगी आग

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Raipur Weather: छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

विभाग के अनुसार दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों को दोपहर 12 से लेकर चार बजे तक घरों व दफ्तरों में ही रहने की अपील की है। गर्मी ने अपने तीखें तेवरों से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने लगा है।naidunia_image


आगामी तीन दिनों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। कुछ जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश के एक दो स्थानों पर मेघगर्जन, अंधड़ व वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की भी संभावना है।

रायगढ़ रहा सबसे गर्म

अधिकतम तापमान का दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश में रायगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 20.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर का तापमान 40.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।naidunia_image

इन जगहों में हुई बारिश

वहीं सोमवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर वर्षा भी हुई। कवर्धा, पेंड्रा, बस्तर और मनोरा में दो सेमी वर्षा के आंकड़े दर्ज किए गए। जबकि जशपुर के कुनकुरी, पंडरिया, तपकरा, बकावंड में एक सेमी वर्षा हुई। मंगलवार को रायपुर में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

खुद का रखें विशेष ध्‍यान

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने अधिकतम तापमान में वृद्धि और लू चलने की संभावना को देखते हुए प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। अनावश्यक रूप से धूप में न निकलें, विशेषकर दोपहर 12 बजे से चार बजे के बीच, इस दौरान पानी और उपयुक्त तरल पदार्थो का सेवन करते रहें। हल्के रंग के काटन कपड़े पहनें व पूरे शरीर को ढंककर रखें, यदि कोई व्यक्ति लू से प्रभावित है तो उस व्यक्ति को छाया के नीचे ठंडी जगह पर लिटाएं। उसे गीले कपड़े से पोछें, शरीर को बार-बार धोएं और सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालने की सलाह दी गई है।