• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तेज़ आंधी-तूफान और बारिश के आसार, IMD का अलर्ट

Weather Report Today Update: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। बलरामपुर में भारी वर्षा हुई जबकि रायपुर में हल्की बार...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 05 Aug 2025 07:25:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 Aug 2025 07:41:01 AM (IST)
Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तेज़ आंधी-तूफान और बारिश के आसार, IMD का अलर्ट
Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन आंधी-तूफान और बारिश के साथ मेघगर्जन का अलर्ट।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट।
  2. बलरामपुर में भारी बारिश का रिकॉर्ड।
  3. रायपुर में आज हल्की वर्षा के आसार।

डिजिटल डेस्क। देशभर में कहीं तो उमस से लोग बेहाल हैं तो कहीं भारी बारिश (Weather News Today Update) से मुसीबत बनी हुई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान की गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। 6 अगस्त से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। बीते 24 घंटों में दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

आज के मौसम (Aaj ka Mausam) की बात करें तो, बिलासपुर और सरगुजा संभागों के विभिन्न इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है। बलरामपुर जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.2°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 21.6°C पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ।


naidunia_image

वर्षा के आंकड़े सेमी में

कुसमी 11, बलरामपुर 11, चांदो 5, चरचा 4, नौडी उपरोड़ा 4, दौरा कोचली 4, अंबिकापुर 4, रामानुजगंज 3, सामरी 3, रघुनाथनगर 3, रामचंद्रपुर 3, भैयाथान 3, वाड्रफनगर 3, कांसू 2, बेलभरना 2, प्रतापपुर 2, बिहारपुर 2, चांटा 2, नया बाराद्वार 2, लखनपुर 2, कोटाडोल 2, लुंरा 2, कुनकुरी 2, प्रेमनगर 1, रायगढ़ 1, शंकरगढ़ 1, बिस्सन 1, मनोरा 1, उदयपुर 1, कांकेर 1, दरिमा 1, सन्ना 1, मरलोढ़ 1, बेलतरा 1, नानपूर 1, सरिया 1, केल्हारी 1, भैसमा 1।

सिनॉप्टिक स्थिति

मानसून ट्रफ अमृतसर, देहरादून, शाहजहांपुर, वाल्मीकिनगर, छिरा, बिलासपुर होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम यूपी से पूर्वी बिहार तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर सक्रिय है।

कल के मौसम का पूर्वानुमान

प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर वज्रपात व मेघगर्जन हो सकती है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा और हल्की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Good News: नये शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, जानें पदों की संख्या