• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ में होगी जोरदार बारिश, बिजली गिरने के भी आसार... IMD की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 8-9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं भी संभव हैं। मानसूनी रेखा (Monsoon) ने बारिश ...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 04 Aug 2025 07:15:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 Aug 2025 08:03:54 AM (IST)
CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ में होगी जोरदार बारिश, बिजली गिरने के भी आसार... IMD की चेतावनी
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन भारी बारिश की संभावना IMD ने जारी किया अलर्ट

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन मौसम रहेगा सक्रिय।
  2. सरगुजा से रायपुर तक भारी बारिश का अलर्ट।
  3. बिजली-गर्जन के साथ आंधी का खतरा बना।

डिजिटल डेस्क। भारतीय मौसम विभाग (IMD) रायपुर ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में 8-9 अगस्त तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने मेघगर्जना, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) की भी चेतावनी दी है।

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खासकर सरगुजा संभाग में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगे क्षेत्रों में चक्रवाती संचरण का प्रभाव दिख रहा है। शनिवार तड़के शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे में करीब 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। सावन के अंतिम चरण में लगातार बारिश से खेतों में काम प्रभावित हुआ है और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।


naidunia_image

इधर बढ़ रहा मानसून

मानसूनी रेखा फिलहाल अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहाँपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुरा और कैनिंग से होकर बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है, जिससे छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से सतर्कता की आवश्यकता है। अगले पांच दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।

CG के इन शहरों में विशेष अलर्ट

विशेष अलर्ट रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों के लिए जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: CG News: बाल संप्रेषण गृह में किशोर आरोपित का फिल्मी गाना देखते वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल