• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में तीन जनवरी से बदलेगा मौसम, IMD की भविष्‍यवाणी, इन इलाकों में बारिश के आसार

CG Weather: बुधवार तीन जनवरी से छत्‍तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में हल्की बारिश के भी आसार है, अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। छह जनवरी से न्यूनतम ताप...और पढ़ें

By Parag MishraEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 02 Jan 2024 08:17:47 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jan 2024 12:43:29 PM (IST)
CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में तीन जनवरी से बदलेगा मौसम, IMD की भविष्‍यवाणी, इन इलाकों में बारिश के आसार

HighLights

  1. रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा
  2. नए साल के पहले दिन थोड़ी कम रही ठंड
  3. छत्‍तीसगढ़ में बलरामपुर रहा सबसे ठंडा

CG Weather : रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी से नए साल के पहले दिन ठंड थोड़ी कम रही। साथ ही रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। मौसम विभाग का कहना है पश्चिमी विक्षोभ अब भारतीय क्षेत्र से आगे बढ़ गया है, लेकिन हवा की दिशा अभी भी पूर्व दक्षिण पूर्व बनी हुई है। इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बुधवार तीन जनवरी से बस्तर क्षेत्र में हल्की बारिश के भी आसार है, अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन दिनों नम हवाएं ज्यादा आ रही है, इसके चलते नए साल के पहले दिन ठंड भी थोड़ी कमतर रही। रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साामन्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके साथ ही प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा, आरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। छह जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और ठंड में बढ़ोतरी शुरू होगी। न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण थोड़ी उमस रही। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अब भारतीय क्षेत्र से आगे बढ़ गया है। हालांकि हवा की दिशा में पहले जैसे ही बनी हुई है, इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।