• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ ने बदली हवा की दिशा, छत्‍तीसगढ़ में ठंड से राहत, पांच जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Chhattisgarh Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और पूर्व से आने वाली हवाओं में नमी की मात्रा ज्या...और पढ़ें

By Parag MishraEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 29 Dec 2023 08:38:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 Dec 2023 08:38:28 AM (IST)
CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ ने बदली हवा की दिशा, छत्‍तीसगढ़ में ठंड से राहत, पांच जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

HighLights

  1. रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा।
  2. 8.2 डिग्री के साथ अंबिकापुर रहा प्रदेश में सबसे ठंडा।
  3. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद।

रायपुर। Chhattisgarh Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और पूर्व से आने वाली हवाओं में नमी की मात्रा ज्यादा है। इसके चलते आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

आने वाले पांच से छह जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रह सकता है। शनिवार 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और पांच जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। उसके बाद सात जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की उम्मीद है।


छत्‍तीसगढ़ में कैसा मौसम का हाल जानिए अपडेट

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। हवा में आ रही नमी के चलते सुबह के साथ ही रात में भी ठंडकता थोड़ी बढ़ी है। इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की भीड़ के साथ ही लोगों को अलाव तापते भी देखा जा सकता है।

गुरुवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है और हवा में नमी की मात्रा ज्यादा आ रही है। हवा की दिशा अभी पूर्वी ही रहने की संभावना है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

एक जनवरी को सरगुजा में बारिश के आसार, अन्य जगहों पर छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि नए साल के पहले ही दिन यानि एक जनवरी को सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में बारिश के आसार है। इसके साथ ही रायपुर, बस्तर, दुर्ग व बिलासपुर संभाग में बादल छाए रहने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।