• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

14 से 17 दिसंबर तक छत्तीसढ़ विधानसभा में चलेगा शीतकालीन सत्र, 96 फीसदी MLA ने पूछे ऑनलाइन सवाल

नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में 14 से 17 दिसंबर तक होने वाले शीतकालीन सत्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विधायकों ने 628 प्रश्न भेजे हैं, जिनमें 9...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 12 Dec 2025 09:31:35 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Dec 2025 09:44:45 AM (IST)
14 से 17 दिसंबर तक छत्तीसढ़ विधानसभा में चलेगा शीतकालीन सत्र, 96 फीसदी MLA ने पूछे ऑनलाइन सवाल
शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा का जायजा लेते स्पीकर रमन सिंह। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर नए भवन में।
  2. कुल 628 प्रश्न, 96 प्रतिशत ऑनलाइन पूछे गए।
  3. पहले दिन चर्चा छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर होगी।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन में 14 से 17 दिसंबर तक होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने अपनी बात को सदन में उठाने के लिए 628 प्रश्न विधानसभा भेज दिए हैं। इनमें से 333 तारांकित और 295 अतारांकित प्रश्न हैं। विधानसभा में ऑनलाइन सवाल पूछने वाले विधायकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

इस बार ऑनलाइन पूछे गए सवालों की संख्या 96.17 प्रतिशत है। सिर्फ 3.83 प्रतिशत सवाल ऑफ लाइन पूछे गए हैं। विधानसभा को सदस्यों से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की 48, नियम 139 के अधीन अविलंबीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए एक, अशासकीय संकल्प की नौ, शून्य की चार और याचिका की 77 सूचनाएं मिली हैं।


पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा होगी। 15 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम अनुपूरक अनुमान पेश किया जाएगा। 16 दिसंबर को अनुपूरक मांगों पर चर्चा और संबंधित विनियोग विधेयक का पुरस्थान, विचार और पारित किया जाएगा। सत्र में छत्तीसगढ़ दुकान व स्थापना (नियोजन व सेवा शर्तों का विनियम (संशोधन) विधयेक-2025) पेश किया जाएगा। विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों पर पटल पर रखा जाएगा।

शीतकालीन सत्र में विपक्ष को अधिक सक्रिय होने का अवसर : रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने गुरुवार को नए विधानसभा भवन में पत्रकारों से बातचीत में शीतकालीन सत्र की जानकारियां और अपने विजन को साझा किया। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को सामान्य तौर पर सदन का अवकाश रहता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर्तव्य बोध के आह्वान से प्रेरित होकर रविवार को भी सदन की कार्यवाही के लिए सुनिश्चित किया गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर 2000 को राजकुमार कालेज के जशपुर हाल में हुई थी। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सदन में 70 से 80 प्रतिशत स्पेस विपक्ष के लिए आरक्षित होता है। विपक्ष को चाहिए कि सत्ता पक्ष से अधिक से अधिक प्रश्न पूछे और जनता के मुद्दे उठाए।

मीडिया के माध्यम से जनता तक अपनी बातें पहुंचाकर सदन को और प्रभावी बनाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर में एक विशेष इतिहास और संस्कृति कारिडोर बनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा प्रदर्शित की जाएगी।