• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में ज्वेलरी ट्राई कर सहेली को बुलाने दुकान से बाहर निकली, 5 लाख के जेवर पहनकर भागी महिला

रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से करीब पांच लाख रुपये के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 11:39:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 12:01:39 PM (IST)
रायपुर में ज्वेलरी ट्राई कर सहेली को बुलाने दुकान से बाहर निकली,  5 लाख के जेवर पहनकर भागी महिला
CCTV में कैद हुई आरोपी महिला।

HighLights

  1. करीब 4.93 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ले गई
  2. सहेली से पैसे लाने का बहाना बनाकर दुकान से निकली
  3. साथ आया युवक भागते समय दुकानदारों ने पकड़ लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। महिला ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची और जेवर ट्राई करने के बहाने उन्हें पहन लिया।

इसके बाद सहेली को बुलाने की बात कहकर बाहर निकली और फरार हो गई। घटना के दौरान उसके साथ आया युवक भी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे दुकान संचालक और कर्मचारियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने पहुंची महिला

पुलिस के अनुसार कुशालपुर तिरंगा चौक निवासी दुर्गा सोनी की देवपुरी स्थित सतनाम चौक में मां दुर्गा ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 12 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3.30 बजे एक युवक और युवती दुकान पर पहुंचे और सोने का रानी हार खरीदने की बात कही।

उस समय दुकान पर दुर्गा सोनी का बेटा पंकज सोनी मौजूद था। पंकज ने फोन कर अपने पिता को रानी हार लाने के लिए कहा। इसके बाद दुर्गा सोनी अपने एक परिचित के साथ दूसरी ज्वेलरी दुकान से रानी हार लेकर पहुंचे और महिला को दिखाया।

ट्राय करने के बहाने पहने लाखों के जेवर

खरीदारी के दौरान महिला ने एक-एक कर कई जेवर ट्राय करने के नाम पर पहन लिए। इसमें सोने का रानी हार (3.45 लाख रुपये), सोने की चांद बाली की जोड़ी (1.08 लाख रुपये), सोने की अंगूठी (19,500 रुपये), चांदी की पायल की जोड़ी (16,200 रुपये) और तीन जोड़ी बिछिया (4,300 रुपये) शामिल थे। इन सभी जेवरों की कुल कीमत करीब 4.93 लाख रुपये बताई गई है।

सहेली को बुलाने का बहाना, फिर हो गई फरार

कुछ देर बाद महिला ने कहा कि उसकी एक सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह भी रानी हार खरीदेगी। यह कहकर वह फोन पर बात करते हुए दुकान से बाहर निकल गई। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसके साथ आए युवक से संपर्क किया गया। युवक ने महिला को फोन लगाया तो उसने खुद को पास की गली में बताते हुए पांच मिनट में आने की बात कही, लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।

युवक भागने लगा, कर्मचारियों ने पकड़ा

इसी बीच युवक भी चुपके से दुकान से निकलने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर दुकान संचालक और कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मेषराम साहू और महिला का नाम कमलेश्वरी साहू बताया। घटना की शिकायत टिकरापारा थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।