• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: महानदी ब्रिज पर बंधा मिला महिला का दुपट्टा, कूदने की आशंका में गोताखोर कर रहे तलाश

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुल पर महिला की स्कूटी खड़ी मिली है और रेलिंग में दुपट्‌टा बंधा हुआ था। दो साल पहले स्वाति की शादी रायपुर निव...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 18 Aug 2025 01:25:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Aug 2025 01:27:15 PM (IST)
CG News: महानदी ब्रिज पर बंधा मिला महिला का दुपट्टा, कूदने की आशंका में गोताखोर कर रहे तलाश

HighLights

  1. महिला की स्कूटी पुल पर मिली।
  2. दो साल पहले हुई थी शादी।
  3. महिला की तलाश जारी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम पारागांव में सोमवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला के छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नदी में महिला की तलाश शुरू की।

पुल पर मिली महिला की स्कूटी

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुल पर महिला की स्कूटी खड़ी मिली है और रेलिंग में दुपट्‌टा बंधा हुआ था। इससे महिला की पहचान पारागांव निवासी स्वाति त्रिवेदी (27) के रूप में हुई। हालांकि किसी ने महिला को कूदते हुए नहीं देखा है, लेकिन हालात को देखते हुए गोताखोरों को तलाश में लगाया गया है।


दो साल पहले हुई थी शादी

दो साल पहले स्वाति की शादी रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी और उनका ढाई माह का बच्चा भी है। वह रक्षाबंधन मनाने मायके पारागांव आई हुई थी। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी है। सुबह से गोताखोरों की टीम महिला की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में सफर के दौरान सोते समय सिर के नीचे रखा था हैंडबैग खींच ले गए चोर... उसमें थे 9 लाख रुपये के गहने