• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में भीड़ का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख रुपये के सोने के दो हार उठा ले गई महिला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना इलाके के एक ज्वेलरी शॉप से सोने के दो हार चोरी होने की घटना सामने आई है। धनतेरस पर दुकान में लगी भीड़ का ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 23 Oct 2025 12:48:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Oct 2025 01:43:48 PM (IST)
रायपुर में भीड़ का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख रुपये के सोने के दो हार उठा ले गई महिला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात।

HighLights

  1. पुलिस ने सीसीटीवी के हिसाब से आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दिया है।
  2. धनतेरस के दिन खरीदारी को लेकर ज्वेलरी दुकानों में भारी भीड़ थी।
  3. 23 ग्राम के दो सोने के हार निकालकर अपने साथी युवक को थमा दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में धनतेरस के दिन ज्वेलरी शॉप में चोरी हो गई। यहां एक महिला ने बेहद चालाकी और सधी हुई योजना के तहत दुकान के स्टाफ को बातों में उलझाकर करीब ढाई लाख रुपए कीमत के दो सोने के हार पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दिया है।

भीड़ का फायदा उठाकर चोरी को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, यह घटना 18 अक्टूबर की है, जब धनतेरस के दिन खरीदारी को लेकर ज्वेलरी दुकानों में भारी भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला और एक युवक आरंग के मुख्य बाजार स्थित नवकार ज्वेलर्स पहुंचे। दोनों ने दुकान में पहुंचकर गहने देखने की बात कही। मौके पर मौजूद स्टाफ ग्राहकों की भीड़ में व्यस्त था, तभी महिला ने बड़ी चतुराई से स्टाफ का ध्यान भटकाया।


23 ग्राम के दो सोने के हार गायब

पुलिस के अनुसार, महिला ने गहनों के डिब्बे से करीब 23 ग्राम के दो सोने के हार निकालकर अपने साथी युवक को थमा दिए और मौके से चुपचाप निकल गई। दोनों हारों की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। दिनभर की भीड़भाड़ और ग्राहकों की आवाजाही के चलते किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी।

रात में स्टॉक मिलान के दौरान खुला राज

रात करीब 9 बजे जब दुकान का स्टॉक मिलान किया गया, तब दो हार कम पाए गए। शक होने पर दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक महिला को हार चोरी करते हुए स्पष्ट देखा गया। इसके बाद घटना की पूरी जानकारी आरंग थाना को दी गई।

सीसीटीवी के आधार पर महिला की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना पर आरंग पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर फुटेज अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी युवक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के इलाकों की दुकानों और बाजारों में भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक महिला गहने चोरी करते हुए दिख रही है। उसकी पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।