• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में 'जिंदा दफन' हुआ मजदूर, निर्माणाधीन साइट पर 8 फीट मिट्टी धंसने से झारखंड के गुड्डू की मौत; तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

राजधानी के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। क्लब हाउस निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर जिंदा दफन हो गया।

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 05 Apr 2026 08:57:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Apr 2026 08:57:45 PM (IST)
रायपुर में 'जिंदा दफन' हुआ मजदूर,  निर्माणाधीन साइट पर 8 फीट मिट्टी धंसने से झारखंड के गुड्डू की मौत; तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
रायपुर में 'जिंदा दफन' हुआ मजदूर( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत
  2. 8 फीट गहरे गड्ढे में दबने से दम घुटा
  3. परिजनों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। क्लब हाउस निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर जिंदा दफन हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद साइट पर हड़कंप मच गया और काम तत्काल बंद कर दिया गया।

8 फीट गहरे गड्ढे में काम करते समय हुआ हादसा

पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे मजदूर गुड्डू रवि अपने साथियों के साथ निर्माण कार्य में जुटा था। वह करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में खड़ा होकर काम कर रहा था।

इसी दौरान उसका एक साथी पानी पीने के लिए वहां से हटा, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का ढेर भरभराकर गुड्डू पर गिर गया। वह पूरी तरह दब गया और जब तक साथी मजदूर उसे बाहर निकाल पाते, तब तक दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी।


झारखंड से आया था काम करने

मृतक की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले निवासी गुड्डू रवि (कारपेंटर) के रूप में हुई है। वह संतोष कुमार नामक ठेकेदार के साथ करीब एक महीने पहले रायपुर काम करने आया था।

परिजनों को बीमारी बताकर बुलाया, अस्पताल में मिला शव

मृतक के भाई लिएंडर ने बताया कि शनिवार दोपहर उसकी गुड्डू से बात हुई थी। शाम करीब चार बजे गुड्डू के फोन से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उसकी तबीयत खराब है और रायपुर आ जाओ। जब वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा, तो वहां गुड्डू मृत अवस्था में मिला। बाद में ठेकेदार ने बताया कि वह मिट्टी के नीचे दब गया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया। खम्हारडीह थाना प्रभारी आईपीएस मानसी नानाभाई साकुरे ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गुड्डू रवि अपने पीछे पत्नी माया देवी और तीन छोटी बेटियों को छोड़ गया है। परिजनों के अनुसार, एक बेटी पांच साल, दूसरी तीन साल और तीसरी महज नौ महीने की है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 5वीं के बाद छूटी पढ़ाई, कोरोना में बदला इरादा... मजदूरी छोड़ी, किताब पकड़ी और बन गया रायपुर में पुलिस आरक्षक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।