• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: बैंक की बड़ी रकम खर्च कर लापता हुआ था युवक, 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला

CG Fraud: छत्तीसगढ़ के मोहला में पुलिस ने बड़ा काम कर दिखाया है, जहां उसने स्पंदना माइक्रोफाइनेंस बैंक में फील्ड ऑफिसर युवक चंद्रभान निर्मलकर को गुमशु...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 10:02:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Jul 2025 10:02:21 PM (IST)
CG News: बैंक की बड़ी रकम खर्च कर लापता हुआ था युवक, 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला
बैंक की बड़ी रकम खर्च कर लापता हुआ था युवक (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया न्यूज, मोहला: स्पंदना माइक्रोफाइनेंस बैंक में फील्ड ऑफिसर युवक चंद्रभान निर्मलकर को मोहला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर खोज निकाला। वह बैंक की बड़ी रकम खर्च कर वह लापता हुआ था। 29 जुलाई को स्पंदना माइक्रोफाइनेंस बैंक के प्रबंधन ने चंद्रभान के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। चंद्रभान डोंगरगांव के सेवता पारा का है।

वायरल तस्वीर से मिला पुलिस को सुराग

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक गुणेश निषाद ने बताया कि इंटरनेट मीडिया में युवक की फोटो प्रसारित हुई, जिसे देखकर राजनांदगांव जिले के ग्राम इंदामरा क्षेत्र से एक व्यक्ति ने सूचना दी कि युवक वहां देखा गया है। पुलिस वहां पहुंची और एबिस फैक्ट्री के पास से युवक को ढूंढ निकाला।


युवक ने कुबूला जुर्म

युवक ने बताया कि वह बैंक के छह ग्राहकों से वसूले गए कुल एक लाख 76 हजार रुपये को बैंक में जमा करने के बजाय निजी कार्यों में खर्च कर बैठा। रकम लौटाने की चिंता में वह बिना किसी को बताए मोहला से बाहर चला गया था।

स्पंदना माइक्रोफाइनेंस बैंक के मैनेजर सूर्यकांत सोनी ने बताया कि चंद्रभान को एक अगस्त तक रकम जमा करने की मोहलत दी गई है। यदि निर्धारित समय पर वह रकम नहीं लौटाता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।