• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में दो दोस्तों ने ब्लू वाटर में एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की शर्त लगाई, एक बाहर आया दूसरा गहरे पानी में डूबा, सुबह होगी तलाश, 9 साल में 10वीं मौत

रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम एक युवक दोस्तों के साथ तैराकी की शर्त लगाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया।

By Deepak ShuklaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 08:58:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 09:22:47 PM (IST)
रायपुर में दो दोस्तों ने ब्लू वाटर में एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की शर्त लगाई, एक बाहर आया दूसरा गहरे पानी में डूबा, सुबह होगी तलाश, 9 साल में 10वीं मौत
प्रतीकात्मक फोटो एआई से बनाई गई है। इनसेट में आदिल खान जिसकी डूबने से जान चली गई।

HighLights

  1. दोस्तों के साथ नकटी स्थित ब्लू वाटर घूमने गया था
  2. रात में रेस्क्यू करना मुश्किल, सुबह टीम करेगी तलाश
  3. लगातार जानलेवा साबित हो रहा ब्लू वाटर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। माना थाना क्षेत्र के नकटी स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम दोस्तों के साथ पहुंचा 24 वर्षीय युवक आदिल खान पानी में डूब गया। रात होने और खदान में पानी की गहराई अधिक होने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने रात में तलाश शुरू नहीं की।

अब गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे से युवक की तलाश की जाएगी। आदिल के डूबने की सूचना के बाद माना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था

पुलिस के अनुसार मौदहापारा निवासी आदिल खान पिता नासिर खान अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इस दौरान दोस्तों ने पानी के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की शर्त लगाई। इसी क्रम में आदिल और उसका दोस्त पानी में कूद गए।


दोस्त पानी से बाहर आ गया, लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

अंधेरा और पानी की गहराई को देखते हुए सुबह चलेगा सर्च अभियान

एसडीआरएफ से संपर्क किया गया, लेकिन अंधेरा होने और पानी की गहराई को देखते हुए सुबह सर्च अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। लेकिन युनक के स्वजन रात में ही रेस्क्यू चलाने के लिए अड़े रहे। लेकिन गहराई और अंधेरा होने से पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर वापस भेज दिया।

naidunia_image

9 साल में यह दसवीं मौत, ना सुरक्षा, ना जागरुकता

ब्लू वाटर में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। उपलब्ध घटनाक्रम के अनुसार 2017 से अब तक यहां नौ लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। 31 अक्टूबर 2025 को भी टाटीबंध के छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल के नौ छात्र स्कूल से बंक कर ब्लू वाटर पहुंचे थे। नहाने के दौरान जयेश साहू और मृदुल गहरे पानी में डूब गए थे। दोनों के शव अलग-अलग दिनों में बरामद हुए थे।

  • इससे पहले 2017 में देवेंद्र नगर की 17 साल की सुनैना की डूबने से मौत हो गई।
  • मई 2019 को दोस्तों के साथ गए 17 साल के मोहन बाघ की डूबने से मौत।
  • मार्च 2023 को पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।
  • जून 2023 को दोस्तों के साथ नहाने गए तीन युवक नदीम, फैजल और शहबाज की मौत हो गई।

सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

बारिश के बाद खदान में पानी भरने से यह स्थान तालाब जैसा नजर आता है। इसके चलते लोग अक्सर यहां घूमने और नहाने पहुंचते हैं। लगातार हादसों के बावजूद यहां सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर न तो पर्याप्त जागरुकता नजर आती है और न ही खतरनाक हिस्सों की घेराबंदी की गई है।

बुधवार की घटना में यदि आदिल का शव बरामद होता है तो वर्ष 2017 से अब तक ब्लू वाटर में डूबने से मौतों का आंकड़ा 10 हो जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।