• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में 100 रुपये के विवाद में पत्नी के सामने युवक की हत्या, पहले पीटा फिर सीने में मार दी कैंची

रायपुर में 100 रुपये के विवाद में पत्नी के सामने युवक की हत्या कर दी गई। ताहिर हुसैन की पत्नी और परिवारजनों के सामने ही आरोपियों ने सीने में कैंची घों...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 10:23:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Oct 2025 11:38:54 AM (IST)
रायपुर में 100 रुपये के विवाद में पत्नी के सामने युवक की हत्या, पहले पीटा फिर सीने में मार दी कैंची
ताहिर हुसैन को 100 रुपये के विवाद में मार दी कैंची।

HighLights

  1. पत्नी आरोपियों से पति की जान की भीख मांगती रही, लेकिन वो उसे पीटते रहे।
  2. ताहिर को लगातार पीटते हुए आरोपियों ने उसके सीने में कैंची ही घोप दी।
  3. वारदात त्योहारों के बीच शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। त्योहारी रोशनी के बीच रायपुर में अंधेरे जैसी वारदात ने सभी को झकझोर दिया। भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की उसके ही घर के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ताहिर हुसैन के रूप में हुई है, जो पास की चिकन दुकान में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात ताहिर हुसैन का अपने परिचितों सूरज यादव और मदन यादव से जुए के दौरान 100 रुपये को लेकर विवाद हो गया था। मामूली बात पर बात इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपी ताहिर के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने पहले ताहिर की पिटाई की, फिर उसकी पत्नी और परिवारजनों के सामने ही सीने में कैंची घोंप दी। गंभीर रूप से घायल ताहिर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों सूरज यादव और मदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।


मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि उसके सामने ही पति की हत्या कर दी गई, जबकि वह बार-बार रहम की भीख मांगती रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है। यह वारदात त्योहारों के बीच शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।