• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Devraj Patel: मौत से चंद घंटे पहले यूट्यूबर देवराज ने इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया था अंतिम वीडियो, फैंस से पूछा था ये सवाल

Youtber Devraj Patel Last Video: यूट्यूबर देवराज पटेल ने दुर्घटना के लगभग चार घंटा पहले एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया था।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 27 Jun 2023 08:59:32 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jun 2023 08:59:32 AM (IST)
Devraj Patel: मौत से चंद घंटे पहले यूट्यूबर देवराज ने इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया था अंतिम वीडियो, फैंस से पूछा था ये सवाल

Youtber Devraj Patel Last Video: छत्तीसगढ़ के उभरते हुए कलाकार का सोमवार को सड़क हादसे में निधन हो गया। “दिल से बुरा लगता है” पढ़ते ही एक लड़के की शक्ल याद आ जाती है। इंटरनेट मीडिया पर इस वाक्य को मीम बना देने वाले देवराज पटेल अब हमारे बीच नहीं रहे। वे इंटरनेट मीडिया, खासतौर पर यूट्यूब पर शार्ट वीडियो बनाने के लिए जाने जाते थे। अपने वीडियो में देवराज अक्सर दिल से बुरा लगता है को पंच लाइन की तरह इस्तेमाल करते थे। लोगों को उनके ये वीडियो खूब पसंद आते रहे। छोटी उम्र में ही देवराज ने बड़ा नाम कमा लिया था।

दुर्घटना के पहले इंटरनेट मीडिया पर साझा किया था वीडियो

देवराज ने सड़क दुर्घटना के लगभग चार घंटा पहले एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया था। मजाकिया अंदाज में वीडियों में वे कह रहे थे "हेलों देास्तों, भगवान ने मेरा शक्‍त ऐसा बनाया है ना कि लोगों को समझ नहीं आता, क्यूट बोले या क्यूटिया..। वीडियो के आखिर में वो बाय भी बोलते हैं, लेकिन ये किसको पता था कि ये उनका आखिरी बाय होगा।


देवराज के रायपुर में रहने वाले दोस्ताें का कहना है कि वे असल जीवन में बहुत मजाकिया थे। सभी से बहुत प्यार से बात करते थे। अपनी मजाकिया वीडियो से यूट्यूब पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले देवराज पटेल के यूट्यूब पर 4 लाख 38 हजार सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 55.9 हजार फालोवर्स हैं। देवराज पटेल यूट्यूब के दुनिया के प्रसिद्ध कलाकार भुवन बाम के साथ साल 2021 में कामेडी ड्रामा वेब सीरीज वेबसीरीज ढिंढोरा में भी काम कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

कुछ दिन पहले वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ नजर भी आए थे। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें वे कहते कह रहे थे "छत्तीसगढ़ में दो ही लोग मशहूर हैं... एक मैं और एक मोर काका (सीएम भूपेश बघेल)..."। इसके बाद सीएम अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। इसी इसी वीडियों को सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से साक्षा करते हुए देवराज की आकस्मिक मृत्यु पर दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "दिल से बुरा लगता है" से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति:।

https://www.instagram.com/reel/Ct8fXhiLgQN/?utm_source=ig_web_copy_link