भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने जा रहे 6 दोस्तों की दुर्घटना में मौत, मृतकों की हुई पहचान, 3 इंदौर के
मध्य प्रदेश से उड़िसा के जगन्नाथ पुरी दर्शन करने के लिए जा रहे 6 युवकों की शुक्रवार को रादनांदगांव के पास एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में 3 युवक इंदौर के थे, एक युवक उड़िसा के थे, वहीं 2 अन्य मृतक रतलाम और धार जिले के थे।
Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 01:10:24 PM (IST)
Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 02:19:45 PM (IST)
हादसे के शिकार युवकHighLights
- जगन्नाथ पुरी दर्शन करने जा रहे 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत
- अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, फिर ट्रक से टक्कर
- 6 मृतकों में 3 इंदौर के, 2 एमपी के अन्य जिलों से, 1 ओड़िसा से
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव: मध्य प्रदेश से ओड़िसा के पुरी में भगवान जगन्ननाथ के दर्शण के लिए जा रहे 6 लोगों की छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी एक युवक की हालत गंभीर है, जिसका इलाज जारी है। मरने वालों में 4 युवक मध्य प्रदेश के थे, और दो लोग ओड़िसा के निवासी थे।
यह हादसा सुबह करीब छह बजे बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, इंदौर के युवक एक आर्टिगा कार (MP09DH8684) से ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
![naidunia_image]()
हादसे को में मरने वाले सभी युवकों की जानकारी सामने आ गई है। इसमें से 3 युवक इंदौर के हैं, एक एमपी के धार जिले का युवक है। अन्य दो मृतक ओड़िसा के हैं। जिनकी जानकारी इस प्रकार है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ASI ने थाने में लगा ली फांसी, आत्महत्या के कारणों को नहीं चला पता
- मृतक आकाश मौर्या, पिता राकेश मौर्या, उम्र 28 वर्ष, निवासी फोनिक्स टाउन, इंदौर तहसील इंदौर, जिला इंदौर, मध्य प्रदेश
![naidunia_image]()
- मृतक गोविंद, पिता पूनमचंद, उम्र 33 वर्ष, निवासी कलालिया तहसील, जावरा कलालीया, देवास, रतलाम, मध्य प्रदेश
![naidunia_image]()
- मृतक अमन राठौर, पिता शैलेन्द्र राठौर, उम्र 26 वर्ष, साकिन संत मार्ग गांधीनगर बड़ा बंगरादा, इंदौर, मध्य प्रदेश
![naidunia_image]()
- मृतक सौरभ यादव, पिता राजेन्द्र यादव, उम्र 26 वर्ष, साकिन 09 माली बहोदिया हातोद एस.ओ. इंदौर, मघ्य प्रदेश
![naidunia_image]()
- मृतक संग्राम केशरी सेती पिता पुरूषोत्तम सेती उम्र 38 साकिन बिरनिल कंतपुर बिरा नीलकंतपुर ओड़िसा
![naidunia_image]()
- मृतक अभिषेक पाटीदार, पिता श्रीराम, उम्र 24 वर्ष, धार, मध्य प्रदेश
घायल- सागर यादव, पिता मनोज यादव, साकिन नया बसेरा गांधी नगर, थाना गांधी नगर, जिला इंदौर, मध्य प्रदेश