• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनांदगांव में सड़क हादसे में इंदौर के 5 युवकों सहित 6 की मौत, दर्शन के लिए कार से जा रहे थे पुरी

राजनांदगांव के बागनदी थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार कार और ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई ह...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 15 Aug 2025 01:15:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 Aug 2025 02:40:38 PM (IST)
राजनांदगांव में सड़क हादसे में इंदौर के 5 युवकों सहित 6 की मौत, दर्शन के लिए कार से जा रहे थे पुरी
कार और ट्रक की टक्कर में 6 युवकों की मौत

HighLights

  1. राजनांदगांव में कार और ट्रक के बीच टक्कर
  2. हादसे में कार में सवार 6 युवकों की मौत, 1 घायल
  3. सभी युवक इंदौर के थे, कार से पुरी जा रहे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव : तेज रफ्तार के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। राजनांदगांव के बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ, जब नागपुर से रायपुर जा रही आर्टिगा कार सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार कार में सात युवक सवार थे। चिरचारी के पास कार अचानक दूसरी लेन में चली गई और तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही छह युवकों की मौत हो गई। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एएसपी राहुल देव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक के झपकी लेने की आशंका है। सुबह का समय होने से वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में इंदौर निवासी आकाश मोर्या (28), गोविंद (33), अमन राठौर (26), नितिन यादव (34) और संजय केसरी सेठी के अलावा उड़ीसा निवासी बिरनिल शामिल हैं। हादसे में घायल सागर यादव, जिला इंदौर, को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार से जा रहे थे पुरी

बताया जा रहा है कि सभी युवक उड़िसा स्थित पुरी दर्शन के लिए जा रहे थे। इससे पहले उन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी किये थे। आशंका है कि सुबह का समय होने से चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई।