• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी नौकरी की मन्नत पूरी होने पर दर्शन के लिए निकली थी युवती, कार ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

CG Road Accident: नेशनल हाइवे पर मनकी-सुंदरा के बीच एक थार वाहन ने युवती को टक्‍कर मार दी। चालक ने लापरवाही करते हुए पदयात्रियों के लिए आरक्षित लेन मे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 23 Sep 2025 07:33:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Sep 2025 07:33:31 PM (IST)
सरकारी नौकरी की मन्नत पूरी होने पर दर्शन के लिए निकली थी युवती, कार ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
युवती को कार ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत।

HighLights

  1. मां बम्‍लेश्‍वरी के दर्शन के लिए पैदल निकली थी युवती
  2. डोंगरगढ़ जा रही भिलाई की युवती को थार ने रौंदा
  3. इलाज के लिए भिलाई ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। भिलाई निवासी महिमा साहू (21) मां बम्‍लेश्‍वरी के दर्शन के लिए अपने साथियों के साथ पदयात्रा में निकली थी। कुछ ही दिनों पहले सरकारी नौकरी की मन्नत पूरी होने के बाद वह माता के दरबार में मत्‍था टेकना चाहती थी। लेकिन उसकी आस्‍था का ये सफर अंतिम यात्रा में तब्‍दील हो गया।

कार ने युवती को मारी टक्कर

मंगलवार की सुबह आठ बजे नेशनल हाइवे पर मनकी-सुंदरा के बीच एक थार वाहन (सीजी 04 क्‍यूसी 8007) ने युवती को टक्‍कर मार दी। चालक ने लापरवाही करते हुए पदयात्रियों के लिए आरक्षित लेन में गाड़ी घुसा दी और ये दुर्घटना घट गई। हादसे के बाद महिमा को इलाज के लिए भिलाई ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। स्‍वजनों ने बताया कि महिमा सोमवार की रात को आठ बजे अपने साथियों के साथ भिलाई से डोंगरगढ़ के लिए निकली थी। उसके जत्‍थे में तीन युवतियां और चार युवक साथ में थे।


आरोपी भी डोंगरगढ़ से लौट रहे थे, गाड़ी भिलाई की

दुर्घटना के बाद थार आरोपित चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था। सोमनी पुलिस ने खोजबीन कर थार वाहन बरामद कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मालिक से भी पूछताछ कर रही है। वाहन भी भिलाई का ही बताया रहा है। सीएसपी वैशाली जैन ने बताया कि आरोपित भी डोंगरगढ़ से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। वाहन ने मृतका को सामने से टक्‍कर मारी। गाड़ी में कौन कौन मौजूद था इसकी भी जांच की जा रही है।

टॉपर थी, डाक विभाग में मिली थी नौकरी

स्‍कूल में टॉपर रही महिमा साहू की सरकारी नौकरी डाक विभाग में अभी-अभी लगी थी। उसे कोंडागांव में पोस्टिंग दी गई थी। उसके पिता चंद्रहास साहू ड्राइवरी करते हैं। वह घासीदास नगर हाउसिंग बोर्ड के निवासी हैं। महिमा की एक छोटी बहन और भाई है। वह अपने परिवार का सहारा बनना चाहती थी। इसलिए ही कम उम्र में नौकरी के लिए उसने कड़ी मेहनत की थी। महिमा ने अपने माता-पिता से भाई-बहन की जिम्‍मेदारी उठाने का वादा किया था। उसकी मौत के बाद स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता टूट चुके हैं।

यह भी पढ़ें- CG Coal Scam: एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क

वन-वे हाईवे में हुआ हादसा

नवरात्र में पदयात्रियों के लिए व्‍यवस्‍था बनाते हुए अंजोरा से राजनांदगांव तक हाइवे वन-वे किया गया है। एक लेन पदयात्रियों के लिए ही आरक्षित है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और जवानों को तैनात किया गया है। इसके बाद भी आरोपी थार चालक ने सुबह व्‍यवस्‍था को तोड़ते हुए गलत लेन में गाड़ी घुसाकर घटना कारित कर दी। यह एक गंभीर लापरवाही है जो पदयात्रियों की सुरक्षा पर सवाल भी खड़े कर रही है।