• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

CG News: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने युवक को मारी टक्कर, पेट पर पहिया चढ़ने से मौके पर मौत

खैरागढ़ के तुरकारीपारा मेन रोड पर तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से 45 वर्षीय कमल नारायण की मौत हो गई। चालक फरार है, पुलिस जांच कर वाहन तलाश रही।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 01:28:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 01:28:33 PM (IST)
CG News: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने युवक को मारी टक्कर, पेट पर पहिया चढ़ने से मौके पर मौत
खैरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चंद्राकर पैथोलॉजी लैब के पास हादसा
  2. एंबुलेंस का चक्का पेट से गुजरा
  3. घायल को अस्पताल ले जाया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, खैरागढ़। शहर के तुरकारीपारा मेन रोड पर बुधवार शाम एक भयावह सड़क हादसे में किल्लापारा निवासी 45 वर्षीय कमल नारायण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना चंद्राकर पैथोलॉजी लैब के पास हुई, जहां तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का चक्का उनके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक मौके से फरार

  • स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक व वाहन की तलाश जारी है।

  • बताया जा रहा है कि संबंधित एंबुलेंस दुर्ग के निजी अस्पताल की है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।