• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: राजनांदगांव के सवा लाख किसानों के खाते में CM विष्णु देव साय ने डाले कृषक उन्नति योजना 638 करोड़ रुपए

Krishak Unnati Yojana कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को उपार्जित धान के अंतर की राशि 638 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खात...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 12 Mar 2024 07:53:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Mar 2024 08:06:18 PM (IST)
CG News: राजनांदगांव के सवा लाख किसानों के खाते में CM विष्णु देव साय ने डाले कृषक उन्नति योजना 638 करोड़ रुपए
विष्णु देव साय ने किसान उन्नति योजना की राशि रिमोट का बटन दबा कर 24.75 लाख किसानों के बैंक खाते में अंतरित किया।

HighLights

  1. राजनांदगांव के सवा लाख किसानों के खाते में डाले 638 करोड़ 23 लाख रुपए
  2. डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में सीएम ने अंतरित की राशि
  3. विष्णु देव साय ने किसान उन्नति योजना की राशि किया अंतरित

राजनांदगांव। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत मंगलवार को जिले के एक लाख 23 हजार 131 किसानों को उपार्जित धान के अंतर की राशि 638 करोड़ 23 लाख 84 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि का वितरण एवं किसान मेला सह-प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपज मंडी में आयोजित किया गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा करना जानती है। छत्तीसगढ़ वालों ने जो कार्य किया वह किसी अन्य राज्य ने नहीं की। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सरकार के माध्यम से किसानों के घर धन की बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत का नाम गूंज रहा है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की घोषणा थी कि 21 वीं शदी का भारत युवाओं का होगा, वह आज परिलक्षित हो रहा है। भारत में दोनों राज्य छत्तीसगढ़ नंबर वन और मध्यप्रदेश नम्बर दो पर स्थित है।


किसान उन्नति योजना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान उन्नति योजना की राशि रिमोट का बटन दबा कर 24.75 लाख किसानों के बैंक खाते में अंतरित किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारन्टी आज पूरी हुई। राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बालोद में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से यहां जुड़े और रिमोट का बटन क्लिक कर किसान उन्नति योजना की राशि को किसानों के खाते में अन्तरित किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का एतिहासिक दिन है। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना से किसानों के जीवन में परिवर्तन आयेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 18 लाख परिवारों का पक्का मकान दिलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर राज्य के किसानों को दो साल का बोनस देने का निर्णय लिया गया था, जिसे पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है।

महतारी वंदन योजना

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों, श्रमिकों, महिलाओं की सरकार है। राज्य सरकार ने अपना वादा निभाते हुए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि का भुगतान करना शुरू कर दिया है। इस योजना से महिलाओं को सम्मान मिला है और महिलाओं में अपूर्व उत्साह एवं खुशी देखने को मिल रही है।

इसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को सम्मान देने के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है, जिसके तहत किसानों के खाते में तीन किश्तों में प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की राशि अंतरित की जाती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि किसानों के खाते में अंतरित की जा रही है। सांसद पाण्डेय ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी भी दी।

प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि

उल्लेखनीय है कि कृषक उन्नति योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2023-24 में राज्य के लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि 13,320 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के बैंक खातें में आज अंतरित की गई। किसान उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि किसानों के बैंक खातें में अंतरित की गई।

इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक विनोद खाण्डेकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतीक्षा भण्डारी, नीलू शर्मा, भरत वर्मा, संतोष अग्रवाल, राजेन्द्र गोलछा, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, रमेश पटेल, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान एवं जनसामान्य उपस्थित थे