• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादित ढांचे की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक पोस्‍ट, माहौल बिगाड़ने के आरोप में दो गिरफ्तार, एक युवती फरार

छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़ में धार्मिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। एक युवक ने इंटरनेट मीडिया में ढांचे की तस्वीर लगाकर विवादित टिप्पणी की। जिसके बाद हिंदू...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 10:25:17 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jan 2024 10:25:17 AM (IST)
विवादित ढांचे की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक पोस्‍ट, माहौल बिगाड़ने के आरोप में दो गिरफ्तार, एक युवती फरार

HighLights

  1. - धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप, माहौल गरमाया

राजनांदगांव। Khairagarh News: छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़ में धार्मिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। एक युवक ने इंटरनेट मीडिया में ढांचे की तस्वीर लगाकर विवादित टिप्पणी की। जिसके बाद हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए, और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खैरागढ़ पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक युवती फरार है।

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के भक्तिमय माहौल के बीच मंगलवार को सामुदायिक भावना को ठेस पहुंचाए जाने से खैरागढ़ में हिंदू आक्रोशित हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। इनमें दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। वहीं एक युवती फरार बताई जा रही है। धार्मिक भावना उद्देलित करने के आरोप में चमन खान, चिंटू खान और सालिका खान के खिलाफ 295 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


माहौल तनावपूर्ण, पुलिस लगातार कर रही गश्त

बता दें कि इंटरनेट मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जो वायरल होने के बाद खैरागढ़ में माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोग सड़क पर उतरने लगे। फिर थाने में शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद पूरे खैरागढ़ में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माहौल शांत हो गया है। फिर भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस एहतियातन पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही है।

00 धारा 295(क) की सजा को समझे

इस धारा के अंतर्गत विद्धेषपूर्ण कार्य जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किया गया हो। उच्चारित या लिखित शब्दों द्वारा या दुष्प्रयासों द्वारा करेगा। उसे कारावास, जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाएगा।

वर्जन

मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है। माहौल पूरी तरह शांत है। जांच चल रही है।

राजेश देवदास, थाना प्रभारी खैरागढ़