• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

राजनांदगांव में हिड़मा के गाने पर कांग्रेस महामंत्री का वीडियो वायरल, भाजयुमो ने FIR की मांग की; सियासी विवाद तेज

जिला भाजयुमो ने 30 सितंबर को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

By Vikram bajpeyeeEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 07:26:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 07:26:00 AM (IST)
राजनांदगांव में हिड़मा के गाने पर कांग्रेस महामंत्री का वीडियो वायरल, भाजयुमो ने FIR की मांग की; सियासी विवाद तेज
राजनांदगांव में भाजयुमो ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

HighLights

  1. भाजयुमो ने देवेश वैष्णव के खिलाफ FIR मांगी है
  2. 30 सितंबर को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया
  3. प्रशासन ने अब तक मांग पर कार्रवाई नहीं की

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। गणेशोत्सव की विसर्जन झांकी के दौरान माओवादी हिड़मा के लिए बनाए गए गाने पर शहर कांग्रेस महामंत्री देवेश वैष्णव के थिरकने का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। जिला भाजयुमो ने इस मामले में देवेश वैष्णव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

26 सितंबर की रात का मामला

मामला 26 सितंबर की रात का बताया जा रहा है। शहर के महाकाल चौक में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान डीजे पर माओवादी हिड़मा के लिए बनाया गया गाना बज रहा था। इसी दौरान शहर कांग्रेस महामंत्री देवेश वैष्णव इस गाने पर नाचते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया।


भाजयुमो ने जताई नाराजगी

जिला भाजयुमो ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिला भाजयुमो अध्यक्ष चिंटू सोनकर ने कहा कि माओवादी हिड़मा झीरम हमले का आरोपी रहा है। इस हमले में राजनांदगांव के पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता उदय मुदलियार भी बलिदान हुए थे। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस के नेता उसी हिड़मा का बखान करने वाले गाने पर नृत्य करते नजर आए।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली के रूप में जिला कार्यालय पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखा। कार्यकर्ताओं ने देवेश वैष्णव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। इससे पहले 30 सितंबर को भी भाजयुमो ने कार्रवाई की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।