• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

मुफ्त बिजली के साथ तगड़ी कमाई! पीएम सूर्यघर योजना से जीरो हुआ बिजली का बिल, बची यूनिट बेचकर बैंक खाते में आएंगे पैसे

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन रही ...और पढ़ें

By MIthlesh DewanganEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 12:31:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 12:31:14 PM (IST)
मुफ्त बिजली के साथ तगड़ी कमाई! पीएम सूर्यघर योजना से जीरो हुआ बिजली का बिल, बची यूनिट बेचकर बैंक खाते में आएंगे पैसे
पीएम सूर्यघर योजना से जीरो हुआ कई किसानों का बिजली का बिल (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. सोलर पैनल से बिजली बिल हुआ शून्य, अब बिजली बेचकर होगी आय
  2. घर का बिजली बिल प्रतिमाह एक हजार से 1500 रुपये तक आता था
  3. रोजाना 14 यूनिट तक अतिरिक्त बिजली बना रहे छत्तीसगढ़ के किसान

नईदुनिया न्यूज, राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन रही है। जिले के ग्राम जंगलेसर निवासी किसान रामेश्वर प्रसाद चंद्राकर ने इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर में दो किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किया है।

इसके बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। अब वे अतिरिक्त बिजली ग्रिड में देकर आय अर्जित करने की तैयारी कर रहे हैं। रामेश्वर प्रसाद चंद्राकर ने बताया कि फरवरी में बैंक की वित्तीय सहायता से उन्होंने सोलर संयंत्र स्थापित कराया था। इसके लिए शासन से उन्हें 90 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इससे पहले उनके घर का बिजली बिल प्रतिमाह एक हजार से 1500 रुपये तक आता था, लेकिन सोलर संयंत्र लगने के बाद बिजली खर्च समाप्त हो गया है।


उन्होंने बताया कि संयंत्र से प्रतिदिन औसतन पांच से आठ यूनिट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन हो रहा है। गर्मी के दिनों में यह उत्पादन बढ़कर 12 से 14 यूनिट तक पहुंच जाता है। घर की जरूरत पूरी होने के बाद बची हुई बिजली ग्रिड में जमा हो रही है, जिसका भुगतान वार्षिक समायोजन के बाद बैंक खाते में प्राप्त होगा। रामेश्वर मोबाइल एप के माध्यम से प्रतिदिन बिजली उत्पादन और खपत की निगरानी भी करते हैं।

उनका कहना है कि पहले वे केवल बिजली के उपभोक्ता थे, लेकिन अब बिजली का उत्पादन कर वितरण कंपनी को उपलब्ध करा रहे हैं। उनके अनुभव से प्रेरित होकर ग्राम जंगलेसर के 40 से 50 परिवारों ने भी अपने घरों में सोलर संयंत्र स्थापित कर लिया है। रामेश्वर ग्रामीणों को मोबाइल एप पर बिजली उत्पादन की जानकारी दिखाकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।