• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तंत्र-मंत्र और भूतप्रेत का डर दिखाकर 81 हजार रुपये की धोखाधड़ी, घर का सामान उठाकर भी ले गई महिलाएं

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में ठगों ने ठगी का अनोखा तरीका निकालते हुए एक युवक से 81 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। इस दौरान उससे कहा गया कि उनके घर...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 07 Aug 2025 09:35:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Aug 2025 09:35:55 PM (IST)
तंत्र-मंत्र और भूतप्रेत का डर दिखाकर 81 हजार रुपये की धोखाधड़ी, घर का सामान उठाकर भी ले गई महिलाएं
तंत्र-मंत्र के नाम पर 81 हजार की ठगी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. राजनांदगांव में युवक से 81 हजार रुपये की धोखाधड़ी
  2. युवक को तंत्र-मंत्र और भूतप्रेत का डर दिखाया
  3. महिलाएं घर का सामान तक उठाकर ले गईं

नईदुनिया न्यूज, राजनांदगांव। डिजिटल युग में ठगों ने ठगी का तरीका भी तेजी से बदल रहे हैं। गंडई के ग्राम दनिया के एक युवक के साथ तंत्र-मंत्र और भूतप्रेत का डर दिखाकर 81 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित शिवा साहू ने गंडई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी (रायपुर) में टाइल्स मिस्त्री का काम करने वाले शिवा साहू के मोबाइल में 14 मई को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। इस दौरान आरोपी ने उनके घर में भूतप्रेत का साया है और किसी की जान को खतरा होने का झांसा दिया। डरकर की वजह से शिवा ने इसी दिन 5000 और दो दिन बाद 6000 रुपये आरोपित के दिए फोन पे नंबर पर ट्रांसफर कर दिया।


महिलाएं घर का सामान उठाकर ले गई

इसके बाद 28 मई को दो महिलाएं शिवा के घर आई और तंत्र-मंत्र की पूजा करने लगी और शिवा से फिर 60000 की मांग करने लगी। रकम नहीं देने पर महिलाओं ने फिर घर के किसी सदस्य की जान जाने का डर दिखाया। प्रार्थी ने 60 हजार रुपये नकदी महिलाओं की दे दिया। इस बीच महिलाएं पूजा खत्म होने का हवाला देकर नकदी रकम के अलावा बर्तन, गेहूं, चावल और तेल लेकर चली गई।

यह भी पढ़ें- CG News: उदंती में पुलिस के हत्थे चढ़े हिरण का शिकार करने वाले छह लोग, चीतल का कटा मांस किया जब्त