• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: KYC नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन होंगे ब्लॉक, बिना OTP ही मिल रहा था सिलिंडर

राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में करीब 24 गैस एजेंसियां हैं, जहां करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ता हैं। अब भी 50 हजार से अधिक गैस कनेक्शनधारी ई-केवाईसी से दूर हैं।

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Thu, 19 Jun 2025 05:47:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Jun 2025 05:56:44 PM (IST)
Chhattisgarh News: KYC नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन होंगे ब्लॉक, बिना OTP ही मिल रहा था सिलिंडर
KYC नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन होंगे ब्लॉक।

नईदुनिया न्यूज, राजनांदगांव। फर्जी गैस कनेक्शनधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गैस कनेक्शनधारियों को ई-केवाईसी कराने छह से अधिक बार मौका दिया गया। लेकिन 50 हजार से अधिक कनेक्शनधारी अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले गैस कनेक्शनधारियों का कनेक्शन ब्लॉक करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सब्सिडी से भी वंचित किया जाएगा।

राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में करीब 24 गैस एजेंसियां हैं, जहां करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ता हैं। अब भी 50 हजार से अधिक गैस कनेक्शनधारी ई-केवाईसी से दूर हैं। ई-केवाईसी की सूचना देने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।


मोबाइल नंबर अपडेट नहीं, बिना ओटीपी ही मिल रहा गैस सिलिंडर

पेट्रोलियम कंपनियां फर्जी कनेक्शनों को खत्म करने कवायद में जुट गई है। गैस एजेंसियों में ई-केवाईसी कराने के साथ-साथ मोबाइल नंबर को भी अपडेट किया जा रहा है। लेकिन कई उपभोक्ताओं के मोबाइल में ओटीपी नहीं आ रही है। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराए हैं। ऐसे में अब उन्हें गैस सिलिंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद मोबाइल में ओटीपी नहीं आ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।

ई-केवाईसी कराने उपभोक्ताओं की जुट रही भीड़

गैस कनेक्शनधारियों को ई-केवाईसी कराना जरुरी है। कंपनियां निःशुल्क ई-केवाईसी कर रही हैं। केवाईसी होने के बाद कालाबाजारी में काफी कमी आएगी। ओटीपी के बाद ही गैस सिलिंडर दिया जा रहा है। उपभोक्ता मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं। नरेंद्र डाकलिया, संचालक, इंडेन गैस

चुनाव के समय भाजपा ने पांच सौ रुपये में गैस सिलिंडर देने की घोषणा की थी। पांच सौ रुपये में सिलिंडर कब से मिलेगा इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। संचालक भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि ई-केवाईसी होने से कालाबाजारी रुकेगी। वहीं उपभोक्ताओं को वर्ष में कितना सिलिंडर मिल रहा है इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। लगातार सूचना देने के बाद भी कनेक्शनधारी ई-केवाईसी कराने सामने नहीं आ रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।