• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

नशे में धुत ट्रक ड्राइवर 13 साल की मासूम को रौंदकर भागा, बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिस को 50 किमी तक छकाया, मानपुर के पास गिरफ्तार

50 किमी तक पीछा करने के छकाने के बाद आरोपित चालक मानपुर से आगे कोरकोट्टी में दबोचा गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई जहां से पु...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 01:29:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 01:29:36 PM (IST)
नशे में धुत ट्रक ड्राइवर 13 साल की मासूम को रौंदकर भागा, बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिस को 50 किमी तक छकाया, मानपुर के पास गिरफ्तार
किशोरी को रौंदकर भागे ट्रक‍ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, गिरफ्तार

HighLights

  1. किशोरी को रौंदकर भागे ट्रक‍ ने बैरिकेडिंग तोड़ी
  2. 55 किलोमीटर तक पुलिस को छकाया
  3. ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों को भी रौंदने की कोशिश की

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम गुंडरदेही में शुक्रवार की सुबह लगभग 10.50 बजे एक ट्रक 15 वर्षीय किशोरी को रौंद कर फरार हो गया। आठ किमी दूर अंबागढ़ चौकी से पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन चालक रफ्तार बढ़ाते हुए भागने की कोशिश करने लगा। उसे रोकने मोहला में थाने के सामने बैरिकेडिंग की गई। पुलिस जवान बीच सड़क पर उसे रुकने का इशारा करते रहे लेकिन आरोपित ट्रक चालक ने बैरिकेडिंग पर गाड़ी चढ़ाते हुए जवानों की जान भी खतरे में डाल दी।

50 किमी तक पीछा करने के छकाने के बाद आरोपित चालक मानपुर से आगे कोरकोट्टी में दबोचा गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई जहां से पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित चालक देवी सिंग निवासी उत्‍तरप्रदेश आरोपित नशे में वाहन चला रहा था।


गुंडरदेही में मृतका दीपाली (13) पिता राजेश हल्‍बा शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी थी इसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान चालक ने भीड़ भाड़ वाले कई इलाकों में भी लोगों की जान खतरे में डाल दी और पुलिस जवानों को भी रौंदने का प्रयास किया। मोहला थाने के सामने ट्रक के बैरिकेडिंग तोड़ने का विडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है।

मोहला और मानपुर के लोगों ने सड़क से तेज गति से निकलते ट्रक को देखकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। लगभग 55 किमी दौड़ाने के बाद पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक को कोरकोट्टी में दबोचा और गिरफ्तार कर लिया। ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त होने से चालक को चोटे भी आई हैं।

ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

घटना के बाद गुंडरदेही के ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर काफी देर तक प्रदर्शन किया। गांव से गुजरे स्‍टेट हाइवे में आए दिन इस तरह की दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। मृतका दीपाली छठवीं की छात्रा थी। उसकी मौत से गांव में शोक का माहौल है। उसके स्‍वजन बेसुध हैं। प्रशासन और पुलिस की समझाईश के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।