• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

शारदीय नवरात्र मेला: राजनांदगांव-डोंगरगढ़ के सभी रास्ते डायवर्ट, दस जगहों पर पार्किंग, जानिए पूरा ट्रैफिक प्लान

शारदीय नवरात्रि में डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए राजनांदगांव प्रशासन ने नई यातायात व्यवस...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 10:27:40 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 10:27:40 AM (IST)
शारदीय नवरात्र मेला:  राजनांदगांव-डोंगरगढ़ के सभी रास्ते डायवर्ट, दस जगहों पर पार्किंग, जानिए पूरा ट्रैफिक प्लान
राजनांदगांव पुलिस की ओर से डोंगरगढ़ के लिए जारी किया रूट चार्ट। - पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। नवरात्र पर्व पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं और आम राहगीरों की सुविधा के लिए राजनांदगांव जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मेले के दौरान राजनांदगांव शहर के भीतर भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही पदयात्रियों के लिए समर्पित सुरक्षित लेन तथा डोंगरगढ़ में वाहनों के लिए 10 प्रमुख पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं।

भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्सन प्लान

दुर्ग, बालोद व धमतरी की ओर से आने वाले वाहन: गुंडरदेही-अर्जुन्दा-सुरगी-हल्दी मार्ग से होते हुए सीधे राजनांदगांव बायपास पहुंचेंगे।

बालोद से आने वाले वाहन: मोहारा बायपास होकर निकलेंगे।

खैरागढ़ के भारी वाहन: गठुला मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।

रायपुर से खैरागढ़ जाने वाले वाहन: रसमड़ा-गनियारी-नगपुरा मार्ग का उपयोग करेंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग-53: वाहन ट्रांसपोर्ट नगर व सीआईटी बायपास की ओर भेजे जाएंगे। एनएच पर दबाव बढ़ने पर खुटेरी-भर्रेगांव-मोखला-सुरगी-हल्दी मार्ग का विकल्प मिलेगा।

प्रतिबंधित मार्ग: चिचोला से लालबहादुर नगर होते हुए डोंगरगढ़ की ओर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक रहेगी।

पदयात्रियों के लिए समर्पित मार्ग और वन-वे व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंजोरा से रामदरबार तक राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर नागपुर से रायपुर की दिशा वाली सड़क का दायां हिस्सा आरक्षित कर दिया गया है, जहां वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। शहर के भीतर पदयात्री रामदरबार से अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, टांकापारा, वेसलियन स्कूल, पुराना रेस्ट हाउस रोड, बलदेव बाग, बीएनसी मिल, संगम चौक, मोतीपुर रेलवे अंडरब्रिज, नवागांव, लिटिया, सुकुल दैहान, मुसरा, बेलगांव और अछोली होते हुए डोंगरगढ़ पहुंच सकेंगे।


दिशा के अनुसार डोंगरगढ़ में पार्किंग व्यवस्था

राजनांदगांव मार्ग से आने वाले वाहन: तुमड़ीबोड़-मुरमुंदा-बधियाटोला होते हुए क्षीरपानी व गुरुद्वारा पार्किंग में पार्क होंगे। वापसी मुरमुंदा-उरईडबरी होकर होगी।

नागपुर मार्ग से आने वाले वाहन: चिचोला-लालबहादुर नगर-गाजमर्रा होकर पुराने नेहरू कॉलेज मैदान और गौशाला पार्किंग जाएंगे।

खैरागढ़ मार्ग: हाई स्कूल व नेहरू कॉलेज के पास की पार्किंग का उपयोग करेंगे।

बोरतलाव मार्ग: चारपहिया वाहन नेहरू कॉलेज/गौशाला तथा दोपहिया वाहन नगर पालिका पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

सेवा पंडालों में 24 घंटे बुनियादी सुविधाएं

नगर निगम प्रशासन पदयात्री सेवा पंडालों और मुख्य मार्गों पर 24 घंटे तीनों पालियों में टैंकरों से पेयजल, निर्बाध बिजली, पथ प्रकाश और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करेगा। व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।