
साल्हेवारा(नईदुनिया न्यूज)। साल्हेवारा से चिल्फी तक चमचमाती सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए हरे पेड़ों की बलि चढ़ाई जा रही है। संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी अंधाधुन पेड़ों की कटाई कर रही है। इसकी जानकारी वन विभाग के अफसरों को है और न ही प्रशासन के अधिकारियों को। संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी बिना अनुमति के पेड़ों की कटाई कर रही है। धड़ाधड़ पेड़ों की कटाई के बाद अब विभाग पर कई सवाल उठने लगे हैं। संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी ने करीब 30 से 40 पेड़ों की कटाई कर दी है। पेड़ों को काटने किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई है। केवल साल्हेवाहा में ही नहीं, अन्य जगहों पर भी पेड़ों की ेरोकटोक कटाई की जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्राम पटवारियों से इस विषय में पूछने पर पता चला की अनुमति या सर्वे का कोई आदेश नहीं आया है सूचना देने पर भी पटवारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं गई है। आगे और पेड़ों की कटाई होने की संभावनाएं हैं। इसके बाद भी विभागीय अफसरों कुंभकर्णीय नींद में सोये हुए हैं। पर्यावरण विभाग भी इससे बेखबर है। वन विभाग भी इस मामले को राजस्व के अंतर्गत होने के कारण इस क्रूरता को रोक हीं पा रही। अभी इस पेड़ को काटने की आवश्यकता ही नही थी। जबकि रास्ता पूरी तरह से सुरक्षित था। हरे भरे पेड़ों की बलि चढ़ाई जा रही है।
एसडीएम सुनील शर्मा ने कहा-पेड़ कटाने की अनुमति कलेक्टर द्वारा दी जाता है। इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। चेक करवा लेता हूं। इसके बाद ही पता पाऊंगा।