• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ 1.31 करोड़ की स्काई लिफ्ट खरीदी जांच के घेरे में, विधायक प्रतिनिधि ने अपर कलेक्टर से की भुगतान रोकने की मांग

खैरागढ़ नगर पालिका में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मद से करीब 1.31 करोड़ रुपये में खरीदी गई तीन स्काई लिफ्ट मशीनों की गुणवत्ता और खरीदी प्रक्रिया सवालों के घे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 03:40:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 03:40:24 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ 1.31 करोड़ की स्काई लिफ्ट खरीदी जांच के घेरे में, विधायक प्रतिनिधि ने अपर कलेक्टर से की भुगतान रोकने की मांग
खैरागढ़ में तीन स्काई लिफ्ट मशीनों की खरीदी पर उठे सवाल

HighLights

  1. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मद से हुई मशीनों की खरीदी
  2. जांच पूरी होने तक भुगतान रोकने की मांग उठी
  3. जांच समिति की रिपोर्ट पर प्रशासन का अगला कदम

नईदुनिया न्यूज, खैरागढ़। नगर पालिका खैरागढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मद से करीब एक करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई तीन स्काई लिफ्ट मशीनों की गुणवत्ता और खरीदी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे हैं। शिकायत सामने आने के बाद मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है। अब जांच समिति की रिपोर्ट और प्रशासन के अगले कदम पर निगाहें हैं।

अपर कलेक्टर से मिले विधायक प्रतिनिधि

मामले के बीच विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने अपर कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें शिकायत पत्र सौंपकर मांग की कि जांच पूरी होने तक तीनों मशीनों का भुगतान रोक दिया जाए।

मनराखन देवांगन ने शिकायत में कहा कि नगर पालिका ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मद के तहत तीन स्काई लिफ्ट मशीनें खरीदी हैं। इनकी गुणवत्ता के साथ ही खरीदी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। चूंकि मामले की जांच के लिए समिति पहले ही बनाई जा चुकी है, इसलिए जांच पूरी होने से पहले संबंधित मशीनों का भुगतान करना उचित नहीं होगा।


निर्धारित मापदंडों की भी होगी जांच

शिकायतकर्ता के अनुसार जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मशीनों की खरीदी प्रक्रिया नियमों के मुताबिक हुई है या नहीं। साथ ही मशीनों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार आपूर्ति की वास्तविक स्थिति भी जांच के बाद सामने आएगी।

उन्होंने अपर कलेक्टर से जांच पूरी होने तक भुगतान रोकने के लिए जरूरी आदेश जारी करने का आग्रह किया। साथ ही निष्पक्ष जांच और किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

अब प्रशासनिक जांच में यह स्पष्ट होगा कि तीनों स्काई लिफ्ट मशीनों की खरीदी प्रक्रिया और उनकी गुणवत्ता निर्धारित मापदंडों के अनुरूप है या नहीं। मुलाकात के दौरान शहर अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, दीपक देवांगन, शेखर दास, रतन सिंगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।