• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

Online गैंबलिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शिवा बुक' का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 10 लाख मिलता था कमीशन

जांच में सामने आया कि राहुल देवांगन ने छत्तीसगढ़ में पैनल संचालन के लिए तिल्दा निवासी तरुण वर्मा से शिवा बुक का पैनल खरीदा था। इसके एवज में तरुण को पूरे कारोबार का 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

By Vikram bajpeyeeEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 08:52:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 08:57:53 PM (IST)
Online गैंबलिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शिवा बुक' का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 10 लाख मिलता था कमीशन
पुलिस की कार्रवाई का एआई फोटो।

HighLights

  1. जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपित राहुल देवांगन से पूछताछ में राजफाश हुआ।
  2. 2021 से मुंबई के पलावा स्थित फ्लैट से गैंबलिंग पैनल संचालित कर रहा था।
  3. शिवा बुक और जयराम बुक नामक सट्टा प्लेटफार्म का संचालन करने लगा।

नईदुनिया न्यूज, खैरागढ़। Online गैंबलिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। छुईखदान पुलिस ने बहुचर्चित आनलाइन सट्टा नेटवर्क के फरार आरोपित एवं शिवा बुक एप्लिकेशन के मुख्य संचालक रायपुर के तिल्दा निवासी 36 वर्षीय तरुण वर्मा को गिरफ्तार किया है।

आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, आइटी एक्ट तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले Online सट्टा नेटवर्क के मास्टरमाइंड सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।


जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपित राहुल देवांगन से पूछताछ में राजफाश हुआ कि वह वर्ष 2021 से मुंबई के पलावा सिटी स्थित फ्लैट से गैंबलिंग पैनल संचालित कर रहा था।

करीब छह माह पहले वह छत्तीसगढ़ लौटकर शिवा बुक और जयराम बुक नामक सट्टा प्लेटफार्म का संचालन करने लगा।

जांच में सामने आया कि राहुल देवांगन ने छत्तीसगढ़ में पैनल संचालन के लिए तिल्दा निवासी तरुण वर्मा से शिवा बुक का पैनल खरीदा था। इसके एवज में तरुण को पूरे कारोबार का 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसे विभिन्न UPI खातों के माध्यम से अब तक करीब आठ से 10 लाख रुपये कमीशन के रूप में प्राप्त हुए हैं।

पुलिस ने जब्‍त किया

  • गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ने Online सट्टे में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन नष्ट कर दिया था।
  • लेकिन उसके कब्जे से बरामद एचपी कंपनी का लैपटाप पुलिस के लिए अहम डिजिटल साक्ष्य साबित हुआ।
  • जांच में लैपटाप से गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रमाण मिले हैं।
  • पुलिस ने आरोपित के पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटाप, भारतीय स्टेट बैंक की पासबुक, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड तथा इंडसइंड बैंक का एटीएम कार्ड भी जब्त किया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।