• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रीवागहन में शिक्षा के सारथी के घर लग रही मुहल्ला क्लास

खैरागढ़ विकासखंड में संकुल गाढ़ाघाट के अंतर्गत ग्राम रीवागहन में शिक्षकों व शिक्षा सारथियों द्वारा निरंतर मुहल्ला क्लास लगायी जा रही है ।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 03 Aug 2021 06:25:09 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Aug 2021 06:25:09 AM (IST)
रीवागहन में शिक्षा के सारथी के घर लग रही मुहल्ला क्लास

राजनांदगांव। खैरागढ़ विकासखंड में संकुल गाढ़ाघाट के अंतर्गत ग्राम रीवागहन में शिक्षकों व शिक्षा सारथियों द्वारा निरंतर मुहल्ला क्लास लगायी जा रही है । प्राथमिक शाला रीवागहन के शिक्षक कोमल कोठारी द्वारा पटेल पारा मंच, नीलम सिंह नायक द्वारा शिक्षा सारथी विक्की मानिकपुरी के घर व रामस्वरूप देवांगन द्वारा सतनाम भवन में पढ़ई तुंहर द्वार के अंतर्गत मुहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है। बारिश के दिनों में सुरक्षित तरीके से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। ग्राम रीवागहन में शिक्षा सारथियों विक्की मानिकपुरी, हिंद दास मानिकपुरी व अभिषेक दास कोसरे का सहयोग भी मुहल्ला क्लास के संचालन में मिल रहा है। गत सत्र में इन्ही शिक्षा सारथियों ने शिक्षकों के सहयोग से ज्ञान की अलख ग्राम में जगाए रखी थी। कोमल कोठारी द्वारा बताया गया कि कोरोना वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी शिक्षक मुहल्ला क्लास ले रहे हैं।

पालकों में भी नजर आ रहा उत्साह

मुहल्ला क्लास के संचालन से बच्चों के साथ पालकों में भी उत्साह नजर आ रहा है। पालक कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए मास्क के साथ बच्चों को मुहल्ला क्लास में अध्ययन के लिए भेजते है। बच्चो की उपस्थिति निरंतर मुहल्ला क्लास में रहती है जहां, बच्चो को खेल खेल में, सहायक सामग्री के द्वारा, पूर्व ज्ञान से जोड़ते हुए शिक्षा दी जा रही है। बच्चों के सुलभ शिक्षण के लिए ग्राम में प्रिंटरिच वातावरण का भी निर्माण किया गया है, जिससे बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।


पालकों ने की मुहल्ला क्लास की सराहना

आमाराइट प्रायोजना में भी बच्चो ने उत्साहपूर्वक रुचि लेते हुए कार्य किया। गांव के उपसरपंच व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष थान सिंह वर्मा, ग्राम पटेल गेंद दास मानिकपुरी, पंच पार्वती पटेल, रीना पटेल, सुलोचना पटेल व पालकों ने मुहल्ला क्लास की सराहना की। मुहल्ला क्लास के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम, जिला मिशन समन्वयक भूपेश साहू, सहायक परियोजना समन्वयक सतीश ब्यौहारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश भुआर्य ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी व पढ़ई तुंहर दुआर नोडल डालेंद्र देवांगन, बीआरसी भगत सिंह, संकुल प्राचार्य सुनीता बक्शी, समन्वयक गणेश रजक, धृतेंद्र सिंह, निमेश सिंह, निखिल सिंह, रामेश्वर वर्मा आदि ने रीवागहन के शिक्षकों की पहल की सराहना की है।