• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

डोंगरगढ़ में सनसनीखेज वारदात, रात के अंधेरे में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम चौथना में नौ अक्टूबर की रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला किया...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 10:20:47 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 10:20:47 AM (IST)
डोंगरगढ़ में सनसनीखेज वारदात, रात के अंधेरे में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी की हालत गंभीर
डोंगरगढ़ में रात के अंधेरे में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. रात के अंधेरे में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या
  2. पति के घर लौटने पर पता चली वारदात
  3. बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के पास ग्राम चौथना में नौ अक्टूबर की रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवती को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में वारदात के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है। परिवार के ही एक रिश्तेदार पर संदेह है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डीएसपी सुमन जायसवाल के अनुसार, घटना रात करीब 8.30 से 9.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। अज्ञात हमलावर ने कमला सोनकर और उनके बेटे हितेंद्र सोनकर पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर दिया गया। उसका उपचार जारी है।


पति के घर लौटने पर पता चली वारदात

घटना के दौरान कमला सोनकर का पति घर से बाहर था। उसके लौटने पर वारदात की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डीएसपी सुमन जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

रंजिश के बिंदु पर जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस पारिवारिक रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रिश्तेदार पर जताए जा रहे संदेह और उसकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।