राजनांदगांव। सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में डोंगरगढ़ रेलवे लोको शेड को धीरे-धीरे गोंदिया विस्थापन करने व कर्मचारियों के अंयत्र स्थानांतरण पर रोक लगाने के लिए शून्यकाल में डोंगरगढ़ की जनता व व्यापारियों की आवाज बुलंद की। साथ ही रेलमंत्री को पत्र सौंपकर लोगों की भावनाओं से अवगत भी कराया। सांसद को् उनकी मांगों पर विचार का आश्वासन मिला है।
मां बमलेश्वरी के साथ ही रेलवे, कर्मचारी डोंगरगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। रेलवे कर्मचारियों को अभी रेलवे ने स्थानांतरण का विषय देते हुए आवेदन प्रस्तुत करने का फरमान जारी किया है। सांसद ने इसका विवरण देते हुए अध्यक्ष के माध्यम से रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित किया कि डोंगरगढ़ से लोको पायलेट, सहायक लोको पायलट, कैरेज व वैगन, पैसेंजर व गुड्स पैसेंजर गार्ड यूनियन के रेल्वे कर्मचारियों की संख्या लगातार कम की जा रही है। नवीन पदस्थापना नहीं के बराबर की जा रही है= उनकी यह आशंका भी व्यर्थ नहीं है कि एक समय बिलासपुर ोन के नागपुर मंडल में रेल्वे के कर्मचारियों की संख्या डोंगरगढ में ही सबसे अधिक थी परंतु वर्तमान में केरैज व वेगैन आधी से भी कम कर दी गई थी।
टिकट चैकर न के बराबर है। पैसेंजर व गुड्स गार्ड की संख्या 300 से 100 कर दी गई है। लोको पायलट गुड्स, सहायक लोको पायलट व अन्य कर्मचारियों की संख्या डोंगरगढ में 650 से अधिक है जिनको डोंगरगढ से पूरी तरह से खत्म किये जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सांसद के अनुसार हाल ही में 70 लोको पायलट का स्थानांतरण अंयंत्र जगह कर दिया गया= रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भविष्य के लिए रेल्वे के कर्मचारियों को अपनी इच्छा से अंयत्र जगह चुने जाने के लिए कहा जा रहा है।
लगभग 500 कर्मचारी भी कम हुए थे
बताया गया कि पूर्व में भी लगभग 25 वर्ष पूर्व भाप इंजन का लोको शेड भी यहाां से गोंदिया स्थानांतरण किया गया था जिसके साथ लगभग 500 कर्मचारी भी कम हुए थे। लगभग 450 करोड़ की लागत से बनने वाली डोंगरगढ़ वाशिंग लाइन का स्थानांतरण 2017 में यंहा से रायपुर शिफ्ट कर दिया गया= यही हाल रहा तो डोंगरगढ़ शहर व आसपास क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित होगी। यह भी महत्वपूर्ण है कि सैकड़ो रेल कर्मचरी डोंगरगढ़ में मकान आदि बनाकर स्थायी रूप से बस गए है जिनमे विभिन्ना राज्यों के कर्मचारी हैं।
उचित कार्रवाई का आश्वासन
रेलमंत्री की तरफ से सांसद को उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला। डोंगरगढ़ की जनता व व्यापारियों तथा रेल कर्मचारियों की आवाज लोकसभा में बुलंद करने के लिए स्थानीय जनता व व्यापारियों सहित जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, रामजी भारती, सरोजनी बंजारे, सांसद प्रतिनिधि मोंटी भाटिया, जयपल सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन, जैन मेश्राम सहित कार्यकर्ताओ ने सांसद का आभार व्यक्त किया है.