• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

राजनांदगांव में खनन माफिया पर कार्रवाई: तालाब की मेढ़ काट कर अवैध मुरूम उत्खनन कर रही चैन मांउटेन और लोडर जब्त

डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभांठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा स्थित का निरीक्षण किया गया। ट...और पढ़ें

By MIthlesh DewanganEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 04:20:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 04:21:35 PM (IST)
राजनांदगांव में खनन माफिया पर कार्रवाई:  तालाब की मेढ़ काट कर अवैध मुरूम उत्खनन कर रही चैन मांउटेन और लोडर जब्त
खनिज विभाग की टीम कार्रवाई करती हुई। - डीपीआर

HighLights

  1. खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई
  2. डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभांठा में दबिश दी
  3. अवैध खनन में लगी चैन माउंटेन व लोडर वाहन जब्त

नईदुनिया न्यूज, राजनांदगांव। खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की ओर से जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभांठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा स्थित का निरीक्षण किया गया। टीम ने चैन माउंटेन व लोडर वाहन को जब्त किया है।

कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देशानुसार गांव में पहुंची संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम बीजाभांठा के कुछ ग्रामीणों की सहमति से अमलीडीह टोलागांव निवासी संजय कठोलिया को उत्खनन के लिए दिया गया है। उत्खनन के दौरान ग्राम बीजाभांठा के भांठा तालाब के लगभग 15.20 फीट पार (मेड) को तोड़ दिया गया है।


बिना अनुमति परिवहन

खनिज मुरूम को बिना वैध अनुमति के अन्यत्र उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। मौके से चैन मांउटेन सिरियल नंबर एसपी 20-68034, मॉडल नंबर ईएक्स 200-5जी एवं चैन माउंटेन लोडर वाहन नंबर सीजी 04 जेडी 1520 को जप्त कर ग्राम पंचायत सरंपच को सुपुर्द कर दिया गया है।

मौजूद थे अधिकारी

इस दौरान नायब तहसीलदार डोंगरगांव, पटवारी, खनिज विभाग की टीम एवं ग्रामीण उपस्थित थे। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।