घरेलू विवाद, दिनभर घर के बाहर बारिश में भीगती रही महिला
शहर के गौरीनगर में डेढ़ साल के बच्चे के साथ एक महिला दिनभर बारिश में भींगती रही। मामला घरेलू विवाद का है। खबर है कि पत्नी-पति में विवाद के बाद सामाजिक स्तर पर पति ने तलाक ले लिया है। जिसके बाद शादी को शून्य घोषित करने पति ने न्यायालय में केस किया है।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 16 Aug 2019 06:52:02 AM (IST)
Updated Date: Fri, 16 Aug 2019 06:52:02 AM (IST)
राजनांदगांव। नईदुनिया प्रतिनिधि
शहर के गौरीनगर में डेढ़ साल के बच्चे के साथ एक महिला दिनभर बारिश में भींगती रही। मामला घरेलू विवाद का है। खबर है कि पत्नी-पति में विवाद के बाद सामाजिक स्तर पर पति ने तलाक ले लिया है। जिसके बाद शादी को शून्य घोषित करने पति ने न्यायालय में केस किया है। बुधवार को इसी मामले में पेशी थी, जिसके लिए महिला अपने बच्चें के साथ शहर पहुंची। कोर्ट के बाद महिला सीधे अपने ससुराल गौरी नगर आ गयी। जहां पति व ससुराल वालों ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया। जिसको लेकर महिला दिनभर घर के सामने ही खड़ी रही। पुलिस में भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन परिवारिक मामला और न्यायालय में प्रकरण होने के कारण पुलिस ने भी हाथ पीछे खींच लिया। मामले को लेकर दिनभर गौरी नगर में तनाव की स्थिति बनी रही।
0