• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रैक की मरम्मत, आज नहीं चलेंगी दो ट्रेनें

ट्रेक मरम्मत को लेकर दुर्ग-रसमड़ा स्टेशन के बीच शुक्रवार की रात 8.40 बजे से रात 12.40 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके चलते शनिवार को पांच लोकल ट्रेनें प्...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Fri, 05 Aug 2016 10:51:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Aug 2016 10:51:38 PM (IST)
ट्रैक की मरम्मत, आज नहीं चलेंगी दो ट्रेनें

राजनांदगांव। ट्रेक मरम्मत को लेकर दुर्ग-रसमड़ा स्टेशन के बीच शुक्रवार की रात 8.40 बजे से रात 12.40 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके चलते शनिवार को पांच लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं कुछ पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चलेंगी। मरम्मत के साथ बारिश की वजह से पिछले हफ्तेभर से ट्रेनों की टाइमिंग पटरी से उतरी हुई है, जिसके कारण लंबी दूरी या लोकल स्टेशनों तक सफर करने वाले यात्रियों को काफी हलाकान होना पड़ रहा है। मेगा ब्लॉक से पांच ट्रेनों के रद्द होने से लोकल गाड़ियों में सफर करने वाले दैनिक व आम यात्रियों को काफी परेशानी होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के अंतर्गत दुर्ग-गोंदिया कलमना खंड में पिछले दो महीने से ट्रेक पर रखरखाव को लेकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस वजह से सप्ताह के हर शुक्रवार व शनिवार को चलने वाली लोकल ट्रेनें रद्द रहेगी। ट्रेनों के प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को एक्सप्रेस या फिर अन्य साधनों से सफर करना पड़ता है। रेल अधिकारियों ने बताया कि रसमड़ा-दुर्ग के बीच शुक्रवार को रात 8.40 बजे से रात 12.40 बजे यानी चार घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा, जिसके चलते गेवरा रोड-नागपुर चलने वाली 18239 शिवनाथ एक्सप्रेस एक घंटे और 58111 टाटा नगर-इतवारी पैसेंजर आधे घंटे देरी से छूटेगी। दोनों ही ट्रेनों को दुर्ग स्टेशन पर रोका जाएगा।


आज दो लोकल रहेगी रद्द

मेगा ब्लॉक की वजह से शुक्रवार को गाड़ी संख्या 68721 रायपुर-डोंगरगढ मेमू, 68729 रायपुर-डोंगरगढ़ लोकल और 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू को रद्द किया गया था। लोकल ट्रेनों के नहीं चलने से दैनिक व आम यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इसी तरह शनिवार को दो लोकल गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया-रायपुर व 68730 डोंगरगढ़-रायपुर चलने वाली ट्रेन प्रभावित रहेगी।

बारिश ने बिगाड़ी टाइमिंग

मुंबई में हो रही बारिश की वजह से लंबी दूरी पर चलने वाली एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों की टाइमिंग भी बिगड़ गई है। कई ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे देरी से चल रही है। खासकर मुंबई से चलकर हावड़ा रूट पर जाने वाली ट्रेनों की टाइमिंग पटरी से उतरी हुई है। बारिश की वजह से अहमदाबाद-पुरी, मुंबई-हावड़ा मेल, आजाद हिंद, शालीमार कुर्ला, गीताजंली एक्सप्रेस व अन्य एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही है। ट्रेनों की लेतलतीफी से लंबी दूरी पर सफर करने वाले यात्री भी परेशान हैं।