
नईदुनिया न्यूज, राजनांदगांव : नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के मध्य तक रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल स्थित झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक निर्धारित तिथियों में नान-इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद रहेंगी।
इनमें टाटानगर-बिलासपुर, दुर्ग-हटिया, बिलासपुर-बक्सर और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनें शामिल हैं। उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जबकि साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला तक सीमित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 29 नवंबर, एक से 16 दिसंबर तक, टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस टाटानगर से चार, पांच और सात से 15 दिसंबर तक, बिलासपुर से पांच, छह और आठ से 16 दिसंबर तक, हटिया-दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस हटिया से आठ और 10 दिसंबरत दुर्ग से नौ और 11 दिसंबर, दुर्ग-आरा- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में राउरकेला तक सीमित परिचालन, पुणे-हावड़ा-हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर में अलग-अलग तिथियों पर।पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस रद्द नहीं, बल्कि परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 नवंबर, पांच दिसंबर तथा सात से 14 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक होकर पुरी पहुंचेगी। पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस छह से 15 दिसंबर तक कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर चलेगी। आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 28 नवंबर तथा चार से 15 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन पर समाप्त होगी।
इस दौरान राउरकेला से दुर्ग के बीच इसका परिचालन रद रहेगा। दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा पांच से 16 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी। दुर्ग से राउरकेला के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी। 14 दिसंबर को पुणे से रवाना होने वाली पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से चलेगी।