
0 संविधान दिवस पर सीटू का आयोजन
कोरबा। संविधान दिवस के मौके पर सीटू द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में अंधाधुंध परिवर्तन कर रही है। यह उचित नहीं है।
बालको स्थित सीटू कार्यालय में आयोजित परिचर्चा में काफी संख्या में यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम सीआर धीरही ने संविधान समिति के गठन एवं भारत के संविधान के संबंध में जानकारी दी। तत्पश्चात बलगी के श्रमिक नेता कामरेड अशोकन ने कहा कि केंद्रीय सरकार श्रम कानूनों में अंधाधुंध परिवर्तन कर रही है, जो कि उचित नहीं है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड सपूरन कुलदीप ने परिचर्चा में भाग लेते हुए कहा कि मेहनतकशों के संवैधानिक अधिकार और बढ़ने चाहिए। बालको सीटू के महासचिव कामरेड एसएन बनर्जी ने वर्तमान सरकार द्वारा श्रम कानूनों के बदलाव की आलोचना करते हुए कहा कि मात्र 33 पᆬीसदी वोट हासिल करके संवैधानिक बदलाव करना अनुचित है। परिचर्चा में अंजोरी लाल, अनंत, डीएल रात्रे, जेएन बघेल, प्रमोद मानिकपुरी, चंद्रशेखर राठौर, जय यादव, अरविंद पाल सहित अन्य ने भाग लिया।