
सुकमा। Sukma News हिन्दू समाज व भाजपा को सोशल मीडिया में भला-बुरा व गाली देने वाला सनकी साजिद खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि इस मामले में मुस्लिम समाज के लोगों ने साजिद को पुलिस के हवाले किया है। वहीं देर शाम तक भाजपा व हिन्दू समाज के लोग कोतवाली में डटे रहे और करवाई के लिए आवेदन दिए। जिसके बाद पुलिस साजिद के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
गौ मांस को लेकर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
जानकारी के मुताबिक दोपहर को साजिद नाम का युवक, हिन्दू समाज व भाजपा के खिलाफ गाली-गलौच साथ ही गौ मांस को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपडेट कर दिया। जिसके बाद वो वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी राकेश यादव अपनी टीम के साथ साजिद को खोजने के लिए निकल गए। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने साजिद को खोजकर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद साजिद को कोतवाली लाया गया। जहां भाजपा के नेता व हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे।
कड़ी कार्रवाई करने की मांग
भाजपा के नेता व हिन्दू संगठन ने पुलिस से काफी देर तक शिकायत की और नगर में हो रहे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसके बाद साजिद के खिलाफ भाजपा, हिन्दू परिषद, गौ सेवक व हिन्दू संगठन ने एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का आवेदन दिया। वही पुलिस अधिकारियों ने भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। इस मामले को लेकर काफी संख्या में युवा थाने के सामने डटे रहे। कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही देर रात 8 बजे वहां से युवा हटे।