• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सुकमा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sukma News: सुकमा में पूर्व विधायक और तेंदुपत्ता प्रबंधकों के घर एसीबी और ईओडब्ल्यू का छापा

ACB EOW Raid Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सीपीआई नेता सहित तेंदूपत्ता प्रबंधको...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 10 Apr 2025 08:56:17 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Apr 2025 01:01:49 PM (IST)
Sukma News: सुकमा में पूर्व विधायक और तेंदुपत्ता प्रबंधकों के घर एसीबी और ईओडब्ल्यू का छापा
सुकमा जिले में कार्रवाई करने पहुंची टीम के घर के बाहर खड़े वाहन।

HighLights

  1. राज्य सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई का लगा आरोप।
  2. तेंदूपत्ता प्रबंधकों के खिलाफ बोनस वितरण में गड़बड़ी की शिकायत।
  3. मार्च में सुकमा डीएफओ अशोक शर्मा पर हुई थी कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सुकमा(Sukma News)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला मुख्यालय समेत कोंटा में गुरुवार सुबह 6 बजे से एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई चल रही है। इसमें पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के अलावा तेंदूपत्ता प्रबंधकों के यहां जांच की जा रही है। तेंदूपत्ता प्रबंधकों के खिलाफ तेंदूपत्ता बोनस वितरण की गड़बड़ी की शिकायतें आ रही थी। इसी मामले में यह जांच की जा रही है।

गुरुवार सुबह से जिले में फिर एक बार एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई चल रही है। जिले के साथ अलग-अलग प्रबंधकों के घर जांच की जा रही है। साथ की पूर्व विधायक सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के घर में भी छापेमारी चल रही है।


मनीष कुंजाम ने बार-बार की थी जांच की मांग

सुकमा जिले में तेंदूपत्ता बोनस राशि मामले में घोटाले के आरोप लगे थे। ग्रामीण आदिवासी संग्राहकों को लगभग 6 करोड़ रुपए बांटने थे। तेंदूपत्ता बोनस मामले को लेकर मनीष कुंजाम ने बार-बार जांच और कार्रवाई के लिए प्रशासन को आवेदन भी दिया था।

naidunia_image

सुकमा डीएफओ पर लिया गया था एक्शन

इसके बाद जांच में सुकमा डीएफओ अशोक पटेल पर कार्रवाई करते हुए निलंबित भी किया गया था। इसके बाद भी उनके घर पर भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की रेड पड़ी। अब सुकमा जिले के कांग्रेस नेता और सीपीआई नेताओं ने आरोप लगाया कि ये भाजपा सरकार बदले भी कार्रवाही कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सीपीआई नेता द्वारा भाजपा का समर्थन नहीं करने के कारण उनके घर पर ये जांच टीम भेजी गई हैं। नेता का कहना है कि यह उनका बदनाम करने की साजिश है।

naidunia_image

इनके घर पड़ा छापा

  • पूर्व विधायक सीपीआई नेता मनीष कुंजाम
  • कोंटा प्रबंधक - शरीफ खान
  • पलचलमा प्रबंधक - वेंकट रवाना
  • फूलबगड़ी प्रबंधक - राजशेखर पुराणिक
  • जगरगुंडा प्रबंधक - रवि गुप्ता,
  • मिशिगुडा प्रबंधक - राजेश आयतु
  • एर्राबोर प्रबंधक - महेंद्र सिंह

डीएफओ के यहां पड़ चुका है छापा

विगत 8 मार्च को सुकमा डीएफओ अशोक पटेल के यहां छापामार करवाई की गई थी। जिसमें कुछ नगद और सोना बरामद हुआ था। उसके बाद उनसे पूछताछ की गई, जिसके बाद यहां कार्रवाई की गई।