• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • सुकमा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलेक्टर विनीत नंदनवार ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

जिला चिकित्सालय का कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल का रंगरोगन सहित साफ-सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीज और उनके परिजनों से अस्पताल में सुविधाएं व व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 10 Apr 2022 02:09:59 AM (IST)Updated Date: Sun, 10 Apr 2022 02:09:59 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कलेक्टर विनीत नंदनवार ने किया जिला चिकित्सालय का  निरीक्षण

सुकमा। जिला चिकित्सालय का कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल का रंगरोगन सहित साफ-सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीज और उनके परिजनों से अस्पताल में सुविधाएं व व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर से चर्चा के दौरान गगनपल्ली जैसे सुदूर अंचल से अपनी पत्नी का आपरेशन कराने आये किशके देवा ने बताया कि अस्पताल में हमें कोई असुविधा नहीं हुई है। वहीं अस्पताल में इलाज कराने आई चेतना जैन ने यहां कोई समस्या नहीं आने की बात कलेक्टर से कही।

कलेक्टर ने ओपीडी सहित विभिन्ना कक्षों, अस्पताल में मरीजों के लिए जन सुविधाओं, उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, औषधी भंडारण कक्ष, औषधि वितरण व शेष भंडारण इत्यादि का सघन मुआयना किया। इस मौके पर अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सों द्वारा स्वास्थ्य लाभ दिए जाने की जानकारी मरीजों से ली। मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। कलेक्टर ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता की भी जानकारी ली।


कलेक्टर ने हमर लैब, ओपीडी, टीकाकरण, प्रसव की सुविधा एवं आपरेशन थियेटर, प्रसव कक्ष, बर्न वार्ड, केजुअलटी वार्ड, सोनोग्राफी कक्ष, एक्सरे कक्ष, एसएनसीयू कक्ष, लेबोरेटरी कक्ष, ब्लड बैंक आदि का निरीक्षण किया और सुव्यवस्थित सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन कक्षों का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणाधीन हमर लेब कक्ष आदि का अवलोकन करते हुए समय-सीमा में निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने मरीजों के स्वजनों के ठहरने के लिए बनाए गए ट्रांजिट हास्टल को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों के स्वजनों को कोई असुविधा ठहरने के लिए ना हो। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रीति दुर्गम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।