
सुकमा, निप्र। सीमावर्ती राज्य ओडिशा के मलकानगिरी में कहर मचाने के बाद जापानी बुखार (जापानी इनसेफेलाइटिस) ने छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे दी है। सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक में शुक्रवार को इससे एक बधो की मौत हो गई। वहीं दो अन्य बधो गंभीर रूप से पीड़ित पाए गए हैं। इस बीमारी से छत्तीसगढ़ में यह पहली मौत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झिरलीखुटी गांव की साढ़े तीन साल की भारती पिता लक्ष्मण तेलगा को बुखार के बाद मलकानगिरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक मलेरिया के साथ उसे जापानी बुखार भी था। इसी गांव के दीपक (4) व मीना (5) में भी जापानी बुखार के लक्षण पाए गए हैं।
बेहतर इलाज के लिए उन्हें संभागीय मुख्यालय स्थित मेकॉज रेफर किया गया है। जिला प्रशासन ने ओडिशा की सीमा से लगे करीब तीन दर्जन गांवों में कैंप लगाने के साथ ही संभावित 152 मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजने की बात कही है। गौरतलब है कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ओडिशा के मलकानगिरी में जापानी बुखार से पिछले 41 दिनों में 67 बच्चों की मौत हो चुकी है।
अलर्ट कर दिया है
जिले में जापानी बुखार की पुष्टि हुई है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य अमले को अलर्ट कर दिया गया है। एक टीम संबंधित गांव में भेजी गई है। - नीरज बंसोड़, कलेक्टर सुकमा