यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुकमा क्षेत्र में डायरिया से 2 की मौत, एक दर्जन से ज्यादा बीमार
कोन्टा विकासखण्ड के मोरपल्ली पंचायत में डायरिया से दो महिलाओं की मौत की खबर है।
By Edited By:
Publish Date: Sat, 18 Jul 2015 07:19:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2015 08:00:22 PM (IST)

सुकमा । कोन्टा विकासखण्ड के मोरपल्ली पंचायत में डायरिया से दो महिलाओं की मौत की खबर है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण बीमार बताये जा रहे हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा मौके के लिए स्वास्थ्य विभाग अमला को प्रभावित गांव के लिए रवाना कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोन्टा विकासखण्ड के चिंतलनार थानांतर्गत ग्राम पंचायत मोरपल्ली में डायरिया फैला हुआ है। जहां अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। जिसमें ग्राम पंचायत मोरपल्ली के पेद्दा बोडक़ेल निवासी रामबाई (40) की मौत तीन दिन पहले हुई ।
चिन्ना बोडकेल निवासी जोगी (20) की शुक्रवार को इलाज के आभाव में मौत हो गई। इतना ही नहीं क्षेत्र में रहने वाले गांव के करीब एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में है । प्रभारी एसडीएम कोंटा अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि प्रभावित गांव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूरी तैयारी के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के पास अभी तक किसी भी ग्रामीण की मौत की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।