यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maoists Surrender in Sukma: 25 लाख के इनामी समेत 16 माओवादियों ने किया आत्म समर्पण
सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यलय में पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर 16 माओवादियो ने आत्म समर्पण किया है।
Publish Date: Mon, 02 Jun 2025 07:34:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Jun 2025 08:07:57 PM (IST)
पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी।नईदुनिया न्यूज सुकमा। माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार अभियान जारी है। इस अभियान से प्रभावित होकर पुलिस और सीआपीएफ अधिकारियों के समक्ष 16 माओवादियों ने आत्म समर्पण किया है। जिसमे से छह माओवादियों पर 25 लाख का इनाम राशि घोषित था। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर 16 माओवादियो ने आत्म समर्पण किया है।
![naidunia_image]()
- इसमें महिला रीता उर्फ डोडी सुक्की पति पोदिया उर्फ प्रकाश सीआरसी रिजनल कम्पनी नम्बर 02 की सदस्या/पीपीसीएम (ईनामी 08 लाख), राहुल पुनेम पिता पाण्डू (ईनामी 08 लाख), लेकाम लखमा, दक्षिण बस्तर डिवीजन टीडी टीम पार्टी सदस्य (ईनामी 03 लाख), सोड़ी चुला पिता जोगा जगरगुण्ड़ा एरिया कमेटी पार्टी सदस्य(ईनामी 02 लाख)
तेलाम कोसा पिता स्व0 चिन्ना माड़ डिवीजन एसजेडसीएम राजू दादा का गार्ड सदस्य (ईनामी दो लाख), डोडी हुर्रा पिता बोड्डा एओबी पार्टी सदस्य (ईनामी दो लाख), माड़वी माड़का पिता स्व. हिड़मा केरलापेंदा पटेलपारा थाना चिंतलनार, रवा भीमा पिता स्व. दुला केरलापेंदा पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला, सोड़ी देवा पिता स्व. हिड़मा तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार , सोड़ी हड़मा पिता नंदा निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार
हेमला हिड़मा पिता स्व. नंगा निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार , माड़वी सन्ना पिता भीमा उम्र लगभग 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार, पदाम दारा पिता स्व. जोगा उम्र निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार
सोड़ी भीमा पिता स्व. हिड़मा निवासी तोकनपल्ली सरपंचपारा थाना चिंतलनार, पुनेम चैतु पिता सन्नू निवासी गोंदपल्ली मलपारा थाना जगरगुण्डा, लेकाम लखमू पिता स्व पाण्डू निवासी गोंदपल्ली सोड़ीपारा थाना जगरगुण्डा। इस दौरान उमेश गुप्ता एएसपी, मनीष रात्रे डीएसपी, बीरेंद्र कुमार सीआरपीएफ अधिकारी समेत पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी मौजूद रहे। केरलापेंदा हुआ नक्सल मुक्त
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जिले का दूसरा नक्सलमुक्त गाँव केरलापेंदा हो गया है। गांव के अंतिम नक्सल संगठन के 9 सदस्यों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर लिया है। इससे पहले बड़ेशेट्टी गांव नक्सलमुक्त हुआ था जहां एक करोड़ की राशि शासन की और से विकास कार्य हेतु दी गई।